मुकेश कुमार ने मोहम्मद शमी के लिए कही बड़ी बात, कहा-उन्होंने मुझसे कहा कि जो तुमने…..
मुकेश कुमार ने कहा कि, जब भी मुझे मौका मिला, मैंने उनसे (मोहम्मद शमी) बातचीत की। वह एक अनुभवी तेज गेंदबाज हैं।
अद्यतन - जुलाई 3, 2023 6:57 अपराह्न

भारतीय क्रिकेट टीम इस महीने से ही वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20, टेस्ट मैच और ODI सीरीज खेलेगी। बता दें 12 जुलाई से भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहले टेस्ट मैच की शुरुआत होगी। जिसको लेकर टीम का ऐलान भी कर दिया है। बता दें इस सीरीज के लिए कई खिलाड़ियों को मौका मिला है। ऋतुराज गायकवाड़, यशस्वी जायसवाल, नवदीप सैनी, मुकेश कुमार सहित कई युवा खिलाड़ी टीम का हिस्सा होंगें।
हालांकि दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए चेतेश्वर पुजारा और उमेश यादव को टीम में नहीं चुना गया है। वहीं मोहम्मद शमी को भी आराम दिया गया है। बता दें इस सीरीज से मुकेश कुमार टीम इंडिया में अपना डेब्यू करने वाला है। वेस्टइंडीज दौरे पर रवाना होने से पहले मुकेश कुमार ने एक इंटरव्यू में मोहम्मद शमी को लेकर बात की है।
बता दें उन्होंने बताया कि वह डेब्यू के लिए तैयार हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि, मोहम्मद शमी और इशांत शर्मा से उन्हें खेल को लेकर क्या सलाह मिली। बता दें मुकेश कुमार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में टीम इंडिया के स्टैंडबाय खिलाड़ी के तौर पर इंग्लैंड गए थे। इस दौरान उनकी बातचीत मोहम्मद शमी से हुई थी। इसके साथ ही आईपीएल 2023 (IPL 2023) के दौरान वह दिल्ली कैपिटल्स (DC) के लिए इशांत के साथ खेलें।
जब भी मुझे मौका मिला, मैंने मोहम्मद शमी से बातचीत की- मुकेश कुमार
बता दें एक मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू में मुकेश कुमार ने कहा कि, जब भी मुझे मौका मिला, मैंने उनसे (मोहम्मद शमी) बातचीत की। वह एक अनुभवी तेज गेंदबाज हैं और उनसे सीखने के लिए बहुत कुछ मिला है। दरअसल वह एक बात कहते हैं ‘तू जो डालता है, वही डाल’।
उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि, वह मुझे अपने छोटे भाई की तरह मानते हैं।’ एक बड़े भाई और सीनियर खिलाड़ी के तौर पर उन्होंने मुझे बहुत सी चीजें सिखाईं हैं और मेरी गेंदबाजी के संबंध में भी मुझे टिप्स दिए हैं। मैंने उनसे जो कुछ भी सीखा है वह वेस्टइंडीज दौरे पर इस्तेमाल करूंगा। दरअसल मैं अच्छे सीरीज का इंतजार में था। WTC Final का हिस्सा बनकर मैंने काफी कुछ सीखा है।
यहां पढ़ें : Ashes 2023: लॉर्ड्स टेस्ट में अधिक बाउंसरों के इस्तेमाल से नाराज हैं माइकल होल्डिंग, बताई बड़ी वजह