क्या केवल आईपीएल में खेलने के लिए ब्रिटिश की नागरिकता पर है Mohammad Amir की नजर? - क्रिकट्रैकर हिंदी

क्या केवल आईपीएल में खेलने के लिए ब्रिटिश की नागरिकता पर है Mohammad Amir की नजर?

पाकिस्तानी प्लेयर्स केवल आईपीएल 2008 में ही भाग ले पाए थे।

Mohammad Amir. (Photo by Richard Sellers/Getty Images)
Mohammad Amir. (Photo by Richard Sellers/Getty Images)

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज Mohammad Amir साल 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद से इंग्लैंड में अपने जीवन का आनंद ले रहे हैं, जहां वह लगातार काउंटी क्रिकेट खेल रहे हैं।

आपको बता दें, मोहम्मद आमिर पिछले कुछ वर्षों से अपने परिवार के साथ ब्रिटेन में रह रहे हैं, और उन्हें अगले साल 2024 में ब्रिटिश की नागरिकता मिल जाएगी। ब्रिटिश नागरिक बनने के साथ ही आमिर को इंग्लैंड क्रिकेट टीम के लिए खेलने की अनुमति मिल जाएगी और फिर वह भारत की इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में भी हिस्सा ले सकते हैं, क्योंकि तब वह पाकिस्तानी नहीं रहेंगे, अगर उनके मौका मिलता है।

मैं इंग्लैंड के लिए नहीं खेलूंगा: Mohammad Amir

इस बीच, मोहम्मद आमिर ने अपनी भविष्य की योजनाओं का खुलासा करते हुए बताया कि वह ब्रिटिश नागरिक बनने के बाद इंग्लैंड के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेलेंगे, क्योंकि वह पाकिस्तान के लिए खेल चुके हैं। हालांकि, स्टार तेज गेंदबाज ने आईपीएल में हिस्सा लेने की अपनी मंशा जाहिर की है।

यहां पढ़िए: शादाब खान को Ravindra Jadeja के दर्जे का क्रिकेटर मानते हैं मैथ्यू हेडन!

मोहम्मद आमिर ने ARY News के हवाले से कहा: “सबसे पहली बात, मैं इंग्लैंड के लिए नहीं खेलूंगा। मैं पाकिस्तान के लिए खेल चुका हूं। दूसरी बात, अभी आईपीएल में एक साल और बाकी है। उस समय क्या सिन होगा, किसी को नहीं पता। मैं हमेशा कदम दर कदम चलता हूं। हम नहीं जानते कि कल क्या होगा और मैं अभी से 2024 में आईपीएल में खेलने के बारे में सोचना शुरू कर दूं!

मैं हर मौके का फायदा उठाऊंगा: Mohammad Amir

मुझे नहीं पता कि मैं एक साल बाद कहां रहूंगा। आप, मैं या कोई भी भविष्य के बारे में कोई नहीं जानता। जब मुझे अपना ब्रिटिश पासपोर्ट मिल जाएगा, और उस समय जो भी सबसे अच्छा अवसर मेरे सामने होगा या जो कोई भी ऑफर होगा, मैं उसका फायदा उठाऊंगा।”

आपको बता दें, भारत और पाकिस्तान के बीच तानावपूर्ण राजनीतिक संबंधों के कारण पाकिस्तानी खिलाड़ियों को आईपीएल में खेलने की अनुमति नहीं है। पाकिस्तानी प्लेयर्स केवल आईपीएल 2008 में ही भाग ले पाए थे।

यहां पढ़ें- क्रिकेट से जुड़ी आज की ताज़ा खबरें

close whatsapp