डेवन कॉनवे ने चुनी CSK की ऑल टाइम इलेवन टीम, इन खिलाड़ियों को दिया मौका
डेवन कॉनवे ने अपनी ऑल टाइम इलेवन में सुरेश रैना को भी शामिल किया है, उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी को सीएसके का कप्तान बनाया है।
अद्यतन - Jul 4, 2023 11:19 am

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाड़ी डेवोन कॉनवे का प्रदर्शन आईपीएल 2023 में कमाल का था। उन्होंने अपने शानदार परफॉर्मेंस से अपनी टीम को जीत दिलाने में भी अहम भूमिका निभाई। वहीं हाल ही में डेवन कॉनवे ने अपनी चेन्नई सुपर किंग्स की ऑल टाइम इलेवन (all-time CSK 11) टीम चुनी है। जिसमें उन्होंने कई खिलाड़ियों को मौका नहीं दिया है।
दरअसल डेवन कॉनवे ने अपनी इस टीम में चार विदेशी खिलाड़ियों को जगह दिया है। उन्होंने फाफ डु प्लेसिस, मोईन अली, बेन स्टोक्स और एल्बी मोर्केल को चुना है। इसके साथ ही उन्होंने अपनी टीम में ओपनर के तौर पर फाफ डु प्लेसिस और ऋतुराज गायकवाड को शामिल किया है।
डेवन कॉनवे ने अपनी ऑल टाइम इलेवन में सुरेश रैना को टीम में शामिल किया है
इसके अलावा डेवन कॉनवे ने अपनी ऑल टाइम इलेवन में सुरेश रैना को भी शामिल किया है, जिन्होंने अपने आईपीएल करियर में CSK के लिए भी काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। वहीं सुरेश रैना के अलावा अंबाती रायडू को भी टीम में जगह दिया है। बता दें डेवन कॉनवे ने रवींद्र जडेजा को ऑलराउंडर के तौर पर टीम में शामिल किया है। इसके साथ ही उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी को सीएसके का कप्तान बनाया है।
वहीं दीपक चाहर और लक्ष्मीपति बालाजी को गेंदबाज के तौर पर शामिल किया है। वहीं आईपीएल 2023 में डेवोन कॉनवे के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने सीएसके के लिए 16 मैच खेलें, जिसमें उन्होंने 15 पारियों में 51.69 की शानदार औसत से 672 रन बनाए थे और इस दौरान उन्होंने कुल 6 अर्धशतक भी लगाए।
इस दौरान उन्होंने जबकि नाबाद 92 रनों की शानदार पारी पंजाब किंग्स के खिलाफ खेली। साथ ही वह इस सीजन में ओवरऑल सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में तीसरे नंबर पर भी रहे थे। बता दें उन्होंने आईपीएल में काफी बेहतरीन प्रदर्शन किया और चेन्नई सुपर किंग्स को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।