भारतीय फुटबॉल टीम ने SAFF चैंपियनशिप की अपने नाम, क्रिकेट जगत के कई लोगों ने दी ढेर सारी बधाई - क्रिकट्रैकर हिंदी

भारतीय फुटबॉल टीम ने SAFF चैंपियनशिप की अपने नाम, क्रिकेट जगत के कई लोगों ने दी ढेर सारी बधाई

यह जबरदस्त फाइनल श्री कांतीरवा आउटडोर स्टेडियम में खेला गया था।

Indian Football Team (Pic Source-Twitter)
Indian Football Team (Pic Source-Twitter)

4 जुलाई को साउथ एशियन फुटबॉल फेडरेशन चैंपियनशिप के फाइनल में भारतीय टीम ने कुवैत को पेनेल्टी शूटआउट में मात दी और एक और बार SAFF की ट्रॉफी को अपने नाम किया। यह जबरदस्त फाइनल श्री कांतीरवा आउटडोर स्टेडियम में खेला गया था।

बैंगलोर के श्री कांतीरवा स्टेडियम में निर्धारित 90 मिनट तक दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर रहीं। उसके 30 मिनट के एक्स्ट्रा टाइम में भी कोई भी टीम दूसरा गोल नहीं कर सकी। ऐसे में मैच का फैसला पेनल्टी शूटआउट में हुआ। पेनेल्टी शूटआउट में भारत ने कुवैत को 5-4 से हराया और 9वीं बार इस ट्रॉफी को अपने नाम किया। भारत की इस जीत का सबसे बड़ा श्रेय गोलकीपर गुरप्रीत सिंह को जाता है। उन्होंने पेनल्टी शूटआउट में शानदार प्रदर्शन किया और कुवैत के कप्तान खालिद अल इब्राहिम का आखिरी शॉट रोक दिया।

यह भी पढ़े: ऋषभ पंत के बाद घातक कार दुर्घटना में बाल-बाल बचे Praveen Kumar; मेरठ में हुआ पूर्व क्रिकेटर के साथ हादसा

भारतीय टीम की इस जीत का जश्न क्रिकेट जगत के कई लोगों ने भी मनाया। उन्होंने अपने-अपने तरीके से भारतीय टीम को SAFF जीतने की बधाई दी। गॉड ऑफ क्रिकेट सचिन तेंदुलकर से लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव जय शाह ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर भारतीय टीम की जीत का जश्न मनाया।

 

भारत ने फाइनल में कुवैत को दी मात

भारत ने इससे पहले 1993, 1997, 1999, 2005, 2009, 2011, 2015 और 2021 में भी SAFF चैंपियनशिप जीती थी। भारत के लिए कप्तान सुनील छेत्री, संदेश झिंगन, शुभाशीष बोस, छांगटे और महेश ने गोल दागे, जबकि उदांता सिंह चूक गए। इस मैच में शुरुआत में कुवैत का दबदबा द‍िखा। 14वें मिनट में कुवैत ने बढ़त बना ली। उनकी ओर से अब्दुल्ला अलबलूशी ने गोल किया। इसके बाद भारतीय टीम ने कुवैत पर अटैक कर दिया। फिर लल्लियानज़ुआला चांगटे ने 39वें मिनट भारतीय टीम को बराबरी करवाई।

मैच जीतने के बाद भारतीय टीम के गोलकीपर गुरप्रीत सिंह संधू ने कहा, ‘मुझे लगता है कि हमने वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया, एक गोल से पिछड़ने के बाद भी हार न मानने का श्रेय टीम के ख‍िलाड़‍ियों को जाता है। पेनल्टी में जीतना इस बात पर निर्भर करता है कि किसकी किस्मत अच्छी है, और आज लक हमारे साथ था।’

close whatsapp