'मैं दुनिया में सर्वश्रेष्ठ बनना चाहता हूं': प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी पर AB de Villiers ने कोहली-सूर्या के नाम पर दिया बड़ा बयान - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘मैं दुनिया में सर्वश्रेष्ठ बनना चाहता हूं’: प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी पर AB de Villiers ने कोहली-सूर्या के नाम पर दिया बड़ा बयान

एबी डिविलियर्स ने 34 साल की उम्र में ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था।

AB de Villiers (Photo Source: Twitter)
AB de Villiers (Photo Source: Twitter)

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान AB de Villiers को आधुनिक युग के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक माना जाता है। वह अपने खेल के दिनों में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी स्टाइल और 360-डिग्री स्ट्रोकप्ले के लिए जाने जाते थे।

हालांकि, एबी डिविलियर्स ने 34 साल की उम्र में ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था, और फिर दो साल बाद, उन्होंने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की थी। आपको बता दें, दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाजी सुपरस्टार ने 114 टेस्ट, 228 ODI और 78 T20I मैचों में अपने देश का प्रतिनिधित्व किया, और खेल के सभी प्रारूपों में कुल मिलाकर 20,014 रन बनाए।

मैं निश्चित रूप से अभी भी वापसी कर सकता हूं: AB de Villiers

डिविलियर्स ने अपने शानदार करियर में कई रिकॉर्ड बनाए और कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की। इस बीच, एबी डिविलियर्स ने जियो सिनेमा के साथ हालिया इंटरव्यू में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से जल्द संन्यास लेने के पीछे के कारण और प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में संभावित वापसी पर बात की।

यहां पढ़ें- क्रिकेट से जुड़ी आज की ताज़ा खबरें

हालांकि, दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज ने स्वीकार किया कि वह अभी भी क्रिकेट के मैदान पर वापसी कर सकते हैं और वह विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव जैसे खिलाड़ियों के खिलाफ खेलना चाहेंगे, लेकिन उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि अब उनमें खेल को लेकर कोई उमंग नहीं है।

‘अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के बिना मैदान में वापसी में कोई मजा नहीं हैं’

एबी डिविलियर्स ने जियो सिनेमा के हवाले से कहा: “मैं निश्चित रूप से अभी भी वापसी कर सकता हूं, क्रिकेट खेल सकता हूं, लेकिन अब वो ड्राइव और खेल को लेकर उमंग और जुनून नहीं है। क्रिकेट के मैदान पर होने का मतलब हमेशा सर्वश्रेष्ठ होने के बारे में है। अगर मैं मैदान पर लौटता हूं, तो मैं सर्वश्रेष्ठ बनना चाहूंगा और मैं सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली से प्रतिस्पर्धा करना चाहूंगा। मैंने अपने करियर के अंत में उतना क्रिकेट नहीं खेला, जितना खेलना चाहिए था।

मैं कभी भी साल में दो या तीन महीने नहीं खेल सकता क्योंकि मैं दुनिया में सर्वश्रेष्ठ बनना चाहता हूं, और अगर आप साल के तीन महीने खेलते हैं तो आप ऐसा नहीं कर सकते। आप नौ महीने तक अभ्यास कर सकते हैं, लेकिन इसका मैदान में खेले गए गेम टाइम से कोई मुकाबला नहीं है।”

close whatsapp