नहीं रहे PSL फ्रेंचाइजी मुल्तान सुल्तांस के मालिक, शोक में डूबा क्रिकेट जगत
पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) फ्रेंचाइजी मुल्तान सुल्तांस के मालिक आलमगीर खान तरीन का हाल ही में लाहौर स्थित उनके आवास पर निधन हो गया।
अद्यतन - Jul 6, 2023 7:49 pm

पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) फ्रेंचाइजी मुल्तान सुल्तांस के मालिक आलमगीर खान तरीन का हाल ही में लाहौर स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। वह 63 वर्ष के थे। उन्होंने 2018 में मुल्तान सुल्तांस को खरीदा और उसके स्वामित्व में, फ्रेंचाइजी टूर्नामेंट में सबसे सफल टीमों में से एक बन गई।
बता दें, तरीन गुरुवार यानी 6 जुलाई की सुबह लाहौर में अपने घर में मृत पाए गए थे, और स्थानीय अधिकारियों ने पुष्टि की कि साइट पर एक हस्तलिखित (Handwritten) नोट मिला था। मुल्तान सुल्तांस ने अपने विभिन्न सोशल मीडिया अकाउंट पर उनके निधन की खबर की पुष्टि की।
यह भी पढ़े: भयानक कार दुर्घटना में बच निकलने के बाद Praveen Kumar ने फैंस के लिए शेयर किया स्पेशल मैसेज
मुल्तान सुल्तांस ने ट्वीट किया कि, ‘हमें यह खबर बताते हुए बहुत ही दुख हो रहा है कि हमारे टीम के मालिक आलमगीर खान तरीन का निधन हो गया है। हम तरीन के परिवार वालों के साथ हैं और उनके लिए दुआ कर रहे हैं। हमारी आपसे यही मांग है कि आप परिवार वालों की प्राइवेसी का सम्मान करें। उनकी आत्मा को शांति मिले।’
إنا لله وإنا إليه راجعون
It is with deep sadness that we share the news of the passing of our beloved team owner, Alamgir Khan Tareen.
Our thoughts and prayers are with Mr. Tareen’s family. We request you all to kindly respect his family’s privacy.
May his soul rest in… pic.twitter.com/aISUQtAqI5
— Multan Sultans (@MultanSultans) July 6, 2023
हम आलमगीर खान तरीन के परिवार वालों के साथ हैं: लाहौर कलंदर्स प्रबंधन
तरीन ने अपने भतीजे, अली खान तरीन के साथ मुल्तान सुल्तांस का अधिग्रहण किया, जो प्रभावशाली पाकिस्तानी व्यापारी और राजनीतिज्ञ जहांगीर तरीन के बेटे हैं। मुल्तान सुल्तांस के अलावा, लाहौर कलंदर्स ने भी आलमगीर तरीन के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
लाहौर कलंदर्स ने अपने बयान में कहा कि, ‘टीम मैनेजमेंट इस खबर को सुनकर काफी दुखी है। इस खबर से पूरा क्रिकेट जगत काफी हिल गया है। हम आलमगीर तरीन के परिवार वालों के साथ हैं। उनकी आत्मा को शांति मिले और जो भी हमसे प्यार करते हैं उनको मजबूती मिले।’
बता दें, पाकिस्तान सुपर लीग 2023 के फाइनल में लाहौर कलंदर्स ने मुल्तान सुल्तांस को करारी शिकस्त दी थी और इस सीजन की ट्रॉफी को अपने नाम किया था। तमाम लोग आलमगीर तरीन के निधन से काफी दुखी हैं। सब लोगों ने अपनी-अपनी तरीके से उन्हें याद किया।