टी-20 वर्ल्ड कप 2024: 3 खिलाड़ी जो इस टूर्नामेंट के बाद संन्यास ले सकते हैं और उनके संभावित विकल्प
टी-20 वर्ल्ड कप 2007 की बात की जाए तो भारतीय टीम ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में फाइनल में पाकिस्तान को मात दी थी और इस ट्रॉफी को अपने नाम किया था।
अद्यतन - जुलाई 7, 2023 6:06 अपराह्न

टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में भारतीय टीम का प्रदर्शन सेमीफाइनल में काफी निराशाजनक रहा था जिसकी वजह से उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ करारी शिकस्त मिली। अब भारतीय टीम को अपने घर में वनडे वर्ल्ड कप खेलना है जो इसी साल होगा और उसके बाद 2024 में टी-20 वर्ल्ड कप।
टी-20 वर्ल्ड कप 2007 की बात की जाए तो भारतीय टीम ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में फाइनल में पाकिस्तान को मात दी थी और इस ट्रॉफी को अपने नाम किया था। कई युवा खिलाड़ियों ने उसमें जबरदस्त प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
अब बात की जाए टी-20 वर्ल्ड कप 2024 की तो यह कुछ खिलाड़ियों के लिए उनका आखिरी टूर्नामेंट हो सकता है। आज हम आपको बताते हैं ऐसे ही तीन खिलाड़ियों के बारे में जो टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं और साथ ही उनके संभावित रिप्लेसमेंट के बारे में भी।
3- रोहित शर्मा

रोहित शर्मा भारतीय टीम के सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में से एक है। टी-20 वर्ल्ड कप 2007 में भी उन्होंने कई बेहतरीन पारियां खेली थी। उस समय रोहित शर्मा काफी युवा क्रिकेटर थे और इस समय वो काफी अनुभवी भी हैं और साथ ही भारतीय टीम के कप्तान भी।
रोहित शर्मा ने अपने आक्रमक खेल से भारतीय टीम को कई मुकाबलों में जीत दिलाई है। 2024 में रोहित शर्मा 37 वर्ष के हो जाएंगे और ऐसा कहा जा सकता है कि यह उनका आखिरी टी-20 वर्ल्ड कप हो। अब सवाल ये उठता है कि रोहित शर्मा की जगह टी-20 में टी-20 वर्ल्ड कप के बाद कौनसा खिलाड़ी ले सकता है?
तमाम लोगों की मानें तो रोहित शर्मा की जगह युवा खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल काफी अच्छी तरह से ले सकते हैं। यशस्वी जायसवाल ने इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में काफी अच्छी बल्लेबाजी की थी और कई लोगों का दिल जीत लिया था। उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक भी जड़ा। रोहित शर्मा की जगह यह युवा खिलाड़ी काफी अच्छी तरह से ले सकता है।