टी-20 वर्ल्ड कप 2024: 3 खिलाड़ी जो इस टूर्नामेंट के बाद संन्यास ले सकते हैं और उनके संभावित विकल्प - 3 का पृष्ठ 2 - क्रिकट्रैकर हिंदी

टी-20 वर्ल्ड कप 2024: 3 खिलाड़ी जो इस टूर्नामेंट के बाद संन्यास ले सकते हैं और उनके संभावित विकल्प

टी-20 वर्ल्ड कप 2007 की बात की जाए तो भारतीय टीम ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में फाइनल में पाकिस्तान को मात दी थी और इस ट्रॉफी को अपने नाम किया था।

2- विराट कोहली

Virat Kohli and Ruturaj Gaikwad (Pic Source-Twitter)
Virat Kohli and Ruturaj Gaikwad (Pic Source-Twitter)

विराट कोहली को दुनिया के बेहतरीन बल्लेबाजों में गिना जाता है। उन्होंने भारतीय टीम को कई मुकाबलों में जीत दिलाई है। चाहे कोई भी फॉर्मेट हो विराट कोहली का बल्ला हमेशा चला है।

टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में विराट कोहली ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की थी। पाकिस्तान के खिलाफ उनकी मैच जिताऊ पारी को लोग काफी समय तक याद रखेंगे। कोहली का 2024 टी-20 वर्ल्ड कप उनका आखिरी टूर्नामेंट हो सकता है। ऐसा इसलिए भी क्योंकि उन्हें टेस्ट प्रारूप में खेलना पसंद है और वर्कलोड की वजह से वो इस फॉर्मेट से दूरी बना सकते हैं।

विराट कोहली की जगह अगर टी-20 टीम में कोई ले सकता है तो वो है ऋतुराज गायकवाड़। ऋतुराज गायकवाड़ का प्रदर्शन टी-20 क्रिकेट में काफी अच्छा रहा है। उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग में भी काफी अच्छी बल्लेबाजी की है और भारतीय घरेलू क्रिकेट में भी।

Previous
Page 2 / 3
Next

close whatsapp