टी-20 वर्ल्ड कप 2024: 3 खिलाड़ी जो इस टूर्नामेंट के बाद संन्यास ले सकते हैं और उनके संभावित विकल्प
टी-20 वर्ल्ड कप 2007 की बात की जाए तो भारतीय टीम ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में फाइनल में पाकिस्तान को मात दी थी और इस ट्रॉफी को अपने नाम किया था।
अद्यतन - जुलाई 7, 2023 6:06 अपराह्न
1- डेविड वॉर्नर

टी-20 क्रिकेट में डेविड वॉर्नर का कोई जवाब नहीं है। उन्होंने अपनी धाकड़ बल्लेबाजी से ऑस्ट्रेलिया को कई मुकाबलों में जीत दिलाई है। इंडियन प्रीमियर लीग और बिग बैश में भी उनकी बल्लेबाजी काफी सराहनीय रही है।
डेविड वॉर्नर ने ऐसा Hint दिया था कि वो 2024 के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया टीम में डेविड वॉर्नर की जगह लेना किसी भी खिलाड़ी के लिए इतना आसान नहीं होगा क्योंकि उन्होंने पिछले काफी समय से टीम का बोझ अपने कंधों पर लिया है।
हालांकि उनका संभावित रिप्लेसमेंट जोश इंग्लिस हो सकते हैं। जोश इंग्लिस को आक्रामक बल्लेबाजों में गिना जाता है और उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के घरेलू क्रिकेट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। टी-20 फॉर्मेट में उनका भी कोई तोड़ नहीं है। अगर उन्हें मौका दिया गया तो वो इसका भरपूर फायदा उठा सकते हैं।