मैदान के बाहर भी शुभमन गिल-ईशान किशन हैं यारों के यार, अपनी हर चीज करते हैं दोनों शेयर
ईशान किशन और शुभमन गिल की कुछ तस्वीरें आई सामने।
अद्यतन - जुलाई 9, 2023 1:34 अपराह्न

टीम इंडिया इस समय युवा खिलाड़ियों से लबरेज हैं, जहां इस लिस्ट 2 पक्के दोस्त भी हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं शुभमन गिल और ईशान किशन के बार में। ये दोनों ही स्टार खिलाड़ी मैदान के बाहर भी अपनी दोस्ती निभाते हैं, साथ ही दोनों धाकड़ बल्लेबाज भी हैं। इस बीच इन गिल और ईशान की कुछ तस्वीरें काफी वायरल हो रही है, जिसमें एक कमाल का कनेक्शन सामने आया है।
ईशान किशन और शुभमन गिल करते रहते हैं खूब मस्ती
दूसरी ओर सोशल मीडिया पर ईशान किशन और शुभमन गिल की कई तस्वीरें और वीडियो वायरल होते रहते हैं, जहां ये दोनों खिलाड़ी अपनी ही मस्ती में मस्त रहते हैं। साथ ही दोनों एक-दूसरे के सोशल मीडिया पोस्ट पर भी गजब के कमेंट्स करते हैं, जो जमकर वायरल होते हैं। फिलहाल ये दोनों खिलाड़ी वेस्टइंडीज में मौजूद हैं और टेस्ट सीरीज की तैयारी कर रहे हैं।
शुभमन गिल और ईशान किशन ये क्या पी रहे हैं?
*ईशान किशन और शुभमन गिल की कुछ तस्वीरें आई सामने।
*इन तस्वीरों में दोनों युवा खिलाड़ी CHILL करते हुए आए नजर।
*कुछ दिन पहले कमेंट कर ईशान ने मांगी थी गिल से एक शर्ट।
*इन तस्वीरों में गिल की वो ही शर्ट पहने नजर आए ईशान किशन।
इंस्टा पर काफी वायरल हो रही है गिल और ईशान की तस्वीरें
अपने टेस्ट डेब्यू के इंतजार में हैं ईशान किशन
जब से पंत टीम इंडिया से बाहर हुए हैं, टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम के लिए लगातार केएस भरत बतौर विकेटकीपर-बल्लेबाज खेल रहे हैं। वहीं ईशान किशन हर टेस्ट सीरीज का हिस्सा होते हैं, लेकिन उन्हें अंतिम 11 में जगह नहीं मिलती है। ऐसे में केएस भरत का फ्लॉप प्रदर्शन ईशान किशन के लिए वरदान साबित हो सकता है और उनका टेस्ट डेब्यू का इंतजार जल्द ही खत्म हो सकता है। जहां वेस्टइंडीज के खिलाफ ईशान को टेस्ट सीरीज में मौका मिल सकता है।