वेस्टइंडीज के लोकल खिलाड़ियों में दिखा विराट कोहली का क्रेज, तस्वीर लेने के लिए लग गई कतार - क्रिकट्रैकर हिंदी

वेस्टइंडीज के लोकल खिलाड़ियों में दिखा विराट कोहली का क्रेज, तस्वीर लेने के लिए लग गई कतार

टीम इंडिया के सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट हुआ एक वीडियो।

Virat Kohli (Image Credit- Instagram)
Virat Kohli (Image Credit- Instagram)

12 जुलाई से टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट सीरीज का आगाज हो जाएगा, इस सीरीज में सभी की नजरें विराट कोहली, रोहित शर्मा और रहाणे जैसे अनुभवी खिलाड़ियों पर होगी। दूसरी ओर वेस्टइंडीज के लोकल खिलाड़ियों के बीच भारतीय टीम का क्रेज देखने को मिल रहा है, खासकर सभी खिलाड़ी विराट से ज्यादा मिल रहे हैं और इसका वीडियो भी सामने आया है।

सोशल मीडिया पर अचानक काफी एक्टिव हुए विराट कोहली

जब टीम इंडिया ने WTC फाइनल हारा था, तब विराट कोहली कुछ दिनों के लिए सोशल मीडिया से दूर हो गए थे। लेकिन वेस्टइंडीज पहुंचते ही ये खिलाड़ी इंस्टाग्राम पर काफी ज्यादा एक्टिव हो गया है, कोहली दिन में 1 से 2 पोस्ट शेयर कर रहे हैं। वहीं उनकी हर तस्वीर कुछ ही देर में फैन्स के बीच तेजी से वायरल हो रही है अब।

 वेस्टइंडीज में भी विराट कोहली का जलवा है जलवा गुरु

*टीम इंडिया के सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट हुआ एक वीडियो।
*वीडियो में नजर आ रहे हैं टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली।
*इस दौरान वेस्टइंडीज के लोकल खिलाड़ी ले रहे हैं विराट के साथ तस्वीरें।
*खिलाड़ियों के क्रेज को देखते हुए कोहली ने नहीं किया किसी को भी निराश।

लोकल खिलाड़ियों के बीच विराट के क्रेज का वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

टीम इंडिया लगातार कर रही है पहले टेस्ट के लिए अभ्यास

2 दिन बाद शुरू हो रहे टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया लगातार अभ्यास कर रही है, इससे पहले भारतीय टीम के सभी खिलाड़ियों को 1 महीने का एक लंबा ब्रेक मिला था। ऐसे में अब सभी खिलाड़ी नेट्स में जमकर पसीना बहा रहे हैं, वहीं टीम पहले Barbados पहुंची थी जहां सभी ने कुछ दिन अभ्यास किया था। जिसके बाद टीम इंडिया Dominica पहुंची जहां पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा, यहां पहुंचते ही सभी खिलाड़ियों ने 1 दिन का ब्रेक लेते हुए वहां थोड़ा Chill किया और फिर सभी अभ्यास में जुट गए।

भारतीय टीम के सोशल मीडिया अकाउंट पर सामने आई नई तस्वीरें

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp