'RCB के साथी खिलाड़ी विराट कोहली के खिलाफ खेलना मजेदार रहेगा' वनडे सीरीज से पहले जैकब डफी ने दिया बड़ा बयान

‘RCB के साथी खिलाड़ी विराट कोहली के खिलाफ खेलना मजेदार रहेगा’ वनडे सीरीज से पहले जैकब डफी ने दिया बड़ा बयान

आईपीएल में आरसीबी में एक साथ खेलने वाले जैकब-विराट, 4 नवंबर से शुरू होने वाली वनडे सीरीज में एक दूसरे के खिलाफ खेलते हुए नजर आएंगे

Jacob Duffy and Virat Kohli (Image Credit- Twitter X)
Jacob Duffy and Virat Kohli (Image Credit- Twitter X)

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जैकब डफी, दिग्गज भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) के खिलाफ खेलने के लिए काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि आईपीएल 2026 में राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू टीम की ओर से जैकब डफी और विराट कोहली ने एक साथ ड्रेसिंग रूम साझा किया था।

तो वहीं, अब भारत के खिलाफ 5वें टी20 मैच से पहले डफी ने कहा कि विराट कोहली के खिलाफ खेलना मजेदार रहेगा। बता दें कि न्यूजीलैंड और भारत के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज की समाप्ति 1 नवंबर, रविवार को हो रही है। इसके बाद दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत 4 नवंबर से होगी। इस सीरीज में ये दोनों खिलाड़ी एक-दूसरे के खिलाफ खेलते हुए नजर आएंगे।

जैकब डफी ने दिया बड़ा बयान

भारत के खिलाफ 5वें टी20 मैच से पहले जफी ने क्रिकइन्फो के हवाले से कहा “कल (31 अक्टूबर) मेरी उनसे (विराट कोहली) मुलाकात हुई। वे जिम में थे, इसलिए वहां उनसे मिलना काफी अच्छा रहा, उनका बर्ताव मेरे प्रति बहुत बढ़िया था।”

“जाहिर है, भारत में वे एक बहुत बड़े आइकन हैं। वहां वे एक मेगास्टार हैं, ऐसे में उनका इतना जमीन से जुड़ा होना और RCB में हम जैसे विदेशी खिलाड़ियों का इतने अच्छे से स्वागत करना, वाकई बहुत शानदार था। इसके लिए मैं उनका बहुत आभारी हूं। अब जब मैंने उनके साथ ड्रेसिंग रूम भी शेयर किया है, तो उनके खिलाफ खेलना बहुत मजेदार होगा।”

डफी ने आगे भारत में खेलने को लेकर कहा “मुझे लगता है कि हम बारीकियों के बारे में काफी बात करते हैं। हम भारत की कुछ खास पिचों के बारे में चर्चा करते हैं। कुछ पिचें काफी अलग होती हैं, इसलिए उन्होंने ऐसी पिचों पर अलग-अलग लाइन और लेंथ के बारे में काफी बात की। उन्होंने बताया कि वे खुद कैसे एडजस्ट करते हैं और उन्हें क्या लगता है कि मुझे भी वहां कैसे एडजस्ट करना चाहिए। तो, उनकी तरफ से मिली ऐसी छोटी-छोटी बातें काफी अहम थीं।”

ये भी पढ़ें – NZ vs IND 2026, 5th T20I: न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी, वरुण चक्रवर्ती को मिली टीम में जगह; देखें प्लेइंग XI

close whatsapp