Ashes 2023: बड़ी गलती कर रहा है इंग्लैंड! खराब फॉर्म के बावजूद इस खिलाड़ी को नहीं किया जाएगा प्लेइंग 11 से बाहर
जॉनी बेयरस्टो ने एशेज सीरीज के तीन टेस्ट मैचों में अब तक 141 रन बना लिए हैं।
अद्यतन - जुलाई 11, 2023 11:46 पूर्वाह्न

एशेज सीरीज (Ashes Series) के तीसरे टेस्ट मैच में मेजबान इंग्लैंड ने 3 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के बाद टीम ने सीरीज में वापसी कर ली है। इंग्लैंड आगे आने वाले दोनों मैचों में जीत हासिल कर सीरीज अपने नाम करना चाहेगा। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का चौथा टेस्ट मैच 19 जुलाई से ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला जाएगा।
इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो सीरीज में अब तक बल्ले और विकेटकीपिंग में बुरी तरह फेल होते हुए नजर आए हैं। जिसके चलते ऐसी खबरें चल रही है कि जॉनी बेयरस्टो को चौथे टेस्ट मैच के प्लेइंग 11 से ड्रॉप किया जा सकता है। और बेन फोक्स को प्लेइंग 11 में जगह मिल सकती है।
चौथे टेस्ट मैच का हिस्सा रहेंगे जॉनी बेयरस्टो
एशेज सीरीज के पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में जॉनी बेयरस्टो ने 78 रनों की शानदार पारी खेली थी। लेकिन उसके बाद से वह मैदान में बल्ले और विकेट के पीछे से कुछ कमाल नहीं दिखा पाए। हेडिंग्ले टेस्ट मैच में इंग्लैंड को जीत तो मिली, लेकिन जॉनी बेयरस्टो की खराब विकेटकीपिंग खूब चर्चा का विषय बनी है।
जॉनी बेयरस्टो ने एशेज सीरीज के तीन टेस्ट मैचों में अब तक 141 रन बना लिए हैं। लेकिन खराब फॉर्म के बावजूद इंग्लैंड एशेज के बाकी बचे दो टेस्ट मैचों में जॉनी बेयरस्टो को प्लेइंग 11 से बाहर नहीं करने वाला है। जिसकी पुष्टि इंग्लैंड के दिग्गज खिलाड़ी जेम्स एंडरसन ने भी कर दी है।
यह भी पढ़े- जुलाई 11- Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
जॉनी अलग नहीं है- जेम्स एंडरसन
जेम्स एंडरसन ने टेलीग्रॉफ पर अपने कॉलम में लिखा, ‘हम उसका उत्साह बनाए रखने के लिए उसकी मदद करेंगे, क्योंकि हम जानते हैं कि वह कितने खतरनाक खिलाड़ी हो सकते हैं। अधिकांश खिलाड़ियों को उस समर्थन की आवश्यकता है। समय-समय पर आपको अपने चारों ओर एक हाथ रखने और बातचीत की आवश्यकता होती है। यह सुनिश्चित करने के लिए कि वे ठीक हैं और सही जगह पर हैं।’
एंडरसन ने आगे कहा, ‘हर किसी से बात करना महत्वपूर्ण हैं। जॉनी अलग नहीं है, वह अपने जीवन में इतनी सारी चीजों से गुजर चुके हैं कि लोग सोचते हैं कि वह बस इससे निपट सकते हैं। लेकिन हम जानते हैं कि एक खिलाड़ी के रूप में यह सुनिश्चित करना हमारा काम है कि हम उसके लिए मौजूद हैं। और हम किसी भी तरह से उसका समर्थन कर सकते हैं। इसी तरह किसी के साथ भी जो अपने खेल में टॉप पर नहीं है।’