Ashes 2023: जब Rishi Sunak और Anthony Albanese मजाक-मजाक में एक-दूसरे पर टूट पड़े, वीडियो हुआ वायरल - क्रिकट्रैकर हिंदी

Ashes 2023: जब Rishi Sunak और Anthony Albanese मजाक-मजाक में एक-दूसरे पर टूट पड़े, वीडियो हुआ वायरल

ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने यूके के प्रधानमंत्री के साथ अपनी मजेदार बातचीत का एक वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है।

Rishi Sunak and Anthony Albanese. (Image Source: Twitter Screengrab)
Rishi Sunak and Anthony Albanese. (Image Source: Twitter Screengrab)

एशेज निश्चित तौर पर इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली केवल पांच मैचों की टेस्ट सीरीज नहीं है, बल्कि इससे दोनों देशों की भावनाएं जुड़ी होती है। एशेज सीरीज के दौरान न केवल मैदान पर प्रतिद्वंद्विता देखने को मिलती है, बल्कि इस सीरीज की हर एक घटना का असर दोनों देशों में मैदान के बाहर भी उतना ही दिखाई देता है।

इस बीच, जारी एशेज 2023 में कई रोमांचक और विवादास्पद क्षण देखने को मिले, जिन्होंने न सिर्फ क्रिकेट बिरादरी का ध्यान आकर्षित किया, बल्कि दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों को एक-दूसरे के खिलाफ लाकर खड़ा कर दिया। दरअसल, यूके के प्रधानमंत्री Rishi Sunak और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री Anthony Albanese ने लिथुआनिया में जारी विनियस शिखर सम्मेलन में एशेज 2023 को लेकर एक-दूसरे की खूब टांग-खिंचाई की।

एशेज 2023 को लेकर Rishi Sunak और Anthony Albanese के बीच छिड़ी मजेदार जंग

ऋषि सुनक और एंथोनी अल्बानीज दोनों इस विनियस शिखर सम्मेलन में जारी 2023 एशेज टेस्ट सीरीज के दो यादगार लम्हों के प्लेसकार्ड साथ लेकर गए थे, फिर क्या चर्चा के दौरान वे एक-दूसरे पर मजाक-मजाक में टूट पड़े। ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने इस मजेदार बातचीत का एक वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है, जहां वह और ऋषि सुनक एक-दूसरे को चिढ़ाते हुए नजर आ रहे हैं।

यहां पढ़िए: Mark Wood की तूफानी गेंदबाजी की तारीफ करते हुए James Anderson ने मैनचेस्टर टेस्ट में संन्यास लेने के दिए संकेत

इस वीडियो की शुरुआत में एंथोनी अल्बानीज ‘ऑस्ट्रेलिया 2-1 इंग्लैंड’ लिखा हुआ प्लेसकार्ड ब्रिटेन के प्रधानमंत्री को दिखाते है, जिसे देख पूरा कमरा हंसी से गूंज उठता है। हालांकि, ऋषि सुनक भी वहां खाली हाथ नहीं पहुंचे थे, उन्होंने तीसरे एशेज 2023 टेस्ट में इंग्लैंड की जीत के बाद जश्न मनाते हुए क्रिस वोक्स और मार्क वुड की तस्वीर से ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री के वार का जवाब दिया।

‘मैं अपना सैंडपेपर अपने साथ नहीं लाया’: Rishi Sunak

फिर, ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने अपनी फाइल से एक और प्लेसकार्ड निकाला, जहां जॉनी बेयरस्टो अपनी क्रीज से दूर जाते हुए नजर आ रहे हैं। ऋषि सुनक एंथोनी अल्बानीज पर कटाक्ष करते हुए हंसने से खुद को नहीं रोक पाए। फिर उन्होंने 2018 के बॉल टैम्परिंग कांड को लेकर ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री पर तंज कसते हुए कहा: “मुझे खेद है, लेकिन मैं अपना सैंडपेपर अपने साथ नहीं लाया!” और अंत में दोनों हाथ मिलाते हैं और हंस पड़ते हैं।

यहां देखिये वो वीडियो:

close whatsapp