Women's Ashes 2023: कैच है या बवाल! Sophie Ecclestone की फुर्ती देख आप सभी रह जाएंगे दंग - क्रिकट्रैकर हिंदी

Women’s Ashes 2023: कैच है या बवाल! Sophie Ecclestone की फुर्ती देख आप सभी रह जाएंगे दंग

इंग्लैंड ने 12 जुलाई को ब्रिस्टल में खेले गए पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया को दो विकेट से मात दी।

Sophie Ecclestone. (Image Source: Twitter)
Sophie Ecclestone. (Image Source: Twitter)

इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी Women’s Ashes 2023 के एकमात्र टेस्ट में हार के बाद इस सीरीज में दमदार वापसी की। मेजबान टीम ने टेस्ट मैच में हार के बाद मजबूत वापसी करते हुए तीन मैचों की T20I सीरीज 2-1 के अंतर से जीती और अब उन्होंने तीन मैचों की ODI सीरीज में और तगड़ा प्रदर्शन किया।

दरअसल, इंग्लैंड ने 12 जुलाई को ब्रिस्टल के ग्लॉस्टरशायर क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पहले ODI मैच में ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम को दो विकेट से मात देकर जारी तीन मैचों की ODI सीरीज में 1-0 बढ़त हासिल कर ली है। इस मैच की हीरो इंग्लैंड की कप्तान हीदर नाइट (86 गेंदों में नाबाद 75 रनों की पारी) थी।

Sophie Ecclestone ने एक हाथ से कैच लपककर सभी को किया हैरान

इस बीच, महिला एशेज 2023 के पहले ODI मुकाबले के दौरान इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम की Sophie Ecclestone ने हैरअंगेज कैच लेकर सभी को हैरान कर दिया। हुआ यूं कि ऑस्ट्रेलिया की कप्तान एलिसा हीली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और मेहमान टीम की शुरुआत बेहद खराब रही।

यहां पढ़िए: Women Ashes 2023: पहले वनडे में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को दी करारी शिकस्त, ट्वीटर पर फैंस ने दिए मजेदार रिएक्शन

हालांकि, फोबे लीचफील्ड (34) और एलिस पेरी (41) ने दूसरे विकेट के लिए 61 रनों की साझेदारी कर ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की पारी को पटरी पर लाने की कोशिश की, लेकिन इंग्लैंड की सोफी एक्लेस्टोन और नेट साइवर-ब्रंट ने ऐसा होने नहीं दिया।

दरअसल, फोबे लीचफील्ड ने ऑस्ट्रेलिया की पारी के 13वें ओवर की पहली गेंद पर नेट साइवर-ब्रंट को मिड-ऑफ के ऊपर से हिट करने की कोशिश की, लेकिन गेंद मिड-ऑफ पर तैनात सोफी एक्लेस्टोन को पार नहीं कर पाई। एक्लेस्टोन ने हवा में छलांग लगाते हुए सभी को हैरान करते हुए एक हाथ से गेंद को लपक लिया और इस तरह फोबे लीचफील्ड और एलिस पेरी की शानदार साझेदारी का अंत हुआ।

यहां देखिए Sophie Ecclestone के अद्भुत कैच का वीडियो:

आपको बता दें, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी महिला एशेज 2023 के अंतिम दो मुकाबले, ODI, क्रमशः हैम्पशायर के रोज बाउल क्रिकेट ग्राउंड और टॉनटन के काउंटी ग्राउंड में 16 और 18 जुलाई को खेले जाएंगे।

यहां पढ़ें- क्रिकेट से जुड़ी आज की ताज़ा खबरें

close whatsapp