लगातार पार्टी और नशे करने के बीच, क्रिस गेल को मिल ही गया GYM जाने का समय
काफी समय बाद क्रिस गेल ने फिटनेस से जुड़ी रील की शेयर।
अद्यतन - जुलाई 13, 2023 5:03 अपराह्न

एक समय गेंदबाजों के बीच क्रिस गेल के नाम का खौफ हुआ करता था, लेकिन अब ये धाकड़ बल्लेबाज क्रिकेट के मैदान पर इतना एक्टिव नजर नहीं आता है। सोशल मीडिया के जरिए गेल ने फैन्स के बीच अपनी धाक जमाई हुई है, जहां उनके पोस्ट भी जमकर वायरल होते हैं और इस बार उन्होंने कुछ कमाल का ही वीडियो पोस्ट कर दिया है।
हर जगह क्रिस गेल को सिर्फ और सिर्फ पार्टी करनी है
क्रिकेट से दूर होते ही क्रिस गेल का सभी ने अलग रूप देखा है, जहां ये खिलाड़ी पहले भी पार्टी करता था। लेकिन अब गेल काफी ज्यादा ही पार्टी करने लगे हैं, जहां उनका सोशल मीडिया पार्टी के वीडियो से भरा हुआ है। कभी उनके हाथ में शराब की बोतल होती है, तो कभी वो सिगार पीते हुए नजर आ जाते हैं अपने इंस्टा के वीडियो में। साथ ही साथ उनको डांस करने का और म्यूजिक वीडियो बनाने का भी शौक लग चुका है अब तो।
इस वीडियो को देख, कौन बोल सकता है क्रिस गेल की उम्र बढ़ रही है?
*काफी समय बाद क्रिस गेल ने फिटनेस से जुड़ी रील की शेयर।
*जहां नए वीडियो में GYM में कड़ी मेहनत कर रहे हैं गेल।
*इस उम्र में भी काफी ज्यादा फिट नजर आ रहा ये खिलाड़ी।
*कैप्शन में दमदार वापसी की बात लिखी है इस बार गेल ने।
क्रिस गेल ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है ये धमाकेदार वीडियो
शौक ही काफी ज्यादा अलग हैं इस खिलाड़ी के
वेस्टइंडीज टीम बुरे हाल में है अब काफी
दूसरी ओर वेस्टइंडीज टीम इस समय बुरे दौरे से गुजर रही है, क्रिकेट की दुनिया में एक समय इस टीम का राज हुआ करता था। लेकिन अब वेस्टइंडीज का समय इतना खराब आ गया है की, ये टीम इस साल भारत में होने वाले 50 ओवर वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई ही नहीं कर पाई है। वहीं इससे पहले वेस्टइंडीज वनडे के साथ-साथ टी20 वर्ल्ड कप भी चुकी है, लेकिन अब कहानी एक दम अलग है।