हर्षल पटेल तूफान की तरह आए थे टीम इंडिया में, लेकिन कब गायब हुए किसी को कुछ खबर नहीं!
तेज गेंदबाज हर्षल पटेल का अब नहीं होता टीम इंडिया में चयन।
अद्यतन - Jul 14, 2023 5:21 pm

IPL के जरिए तेज गेंदबाज हर्षल पटेल ने टीम इंडिया में अपनी जगह बनाई थी, सभी को लग रहा था की ये गेंदबाज जल्द ही भारतीय टीम के लिए तीनों प्रारूप खेल लेगा। लेकिन पटेल की कहानी पूरी तरह पलट गई, जहां ये खिलाड़ी कब टीम इंडिया से बाहर हुआ किसी को कुछ पता ही नहीं चला और अब हर्षल की वापसी के आसार भी नजर नहीं आ रहे हैं।
IPL 2021 में चमके थे हर्षल पटेल
जी हां, IPL का सिर्फ एक सीजन किसी भी खिलाड़ी को स्टार बना देता है, ऐसा ही कुछ तेज गेंदबाज हर्षल पटेल के साथ हुआ था। जहां पटेल ने साल 2021 के IPL में ऐसा कमाल किया था की उनकी टीम इंडिया में एंट्री हो गई थी, 2021 में पटेल ने लीग में सबसे ज्यादा यानी की 15 मैचों में 32 विकेट लिए थे। जिसके बाद उन्होंने उस सीजन में पर्पल कैप अपनी नाम की थी और भारतीय टीम में उनकी जगह भी पक्की हो गई थी।
हर्षल पटेल का अब कोई अता-पता ही नहीं है
*तेज गेंदबाज हर्षल पटेल का अब नहीं होता टीम इंडिया में चयन।
*पटेल को कर दिया गया अचानक ही टीम इंडिया से ड्रॉप।
*साथ ही इस खिलाड़ी का IPL 2023 भी नहीं रहा कुछ खास।
*बढ़ती उम्र को देख अब हर्षल की वापसी लग रही है मुश्किल।
हर्षल पटेल सोशल मीडिया पर भी हो गए हैं काफी कम एक्टिव
टीम इंडिया से बाहर होते ही लौटे थे घरेलू क्रिकेट में
पटेल का कैसा रहा है भारतीय टीम के लिए सफर?
एक समय अपनी गेंद से बल्लेबाजों को परेशान करने वाले हर्षल पटेल की अब टीम इंडिया में वापसी की उम्मीद बेहद कम है, वहीं इस गेंदबाज ने भारतीय टीम से सिर्फ टी20 प्रारूप ही खेला है। हर्षल ने टीम इंडिया के लिए अभी तक कुल 25 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम 29 विकेट हैं। पटेल ने भारतीय टीम से अपना आखिरी टी-20 मैच इस साल जनवरी में खेला था, जो श्रीलंका के खिलाफ था।