WI vs IND: ईशान किशन एलेक्स कैरी की तरह जेसन होल्डर को करना चाहते थे आउट, लेकिन नहीं बनी बात, देखें वीडियो
इस तरह से कैरी ने एशेज सीरीज में जाॅनी बेयरस्टो को आउट किया था, जिसके बाद क्रिकेट जगत में इसको लेकर काफी बात हुई थी।
अद्यतन - Jul 15, 2023 11:54 am

WI vs IND, 1st Test: भारत और वेस्टइंडीज के बीच डोमिनिका में खेला जा रहा पहले टेस्ट मैच खत्म हो चुका है। बता दें कि इस मैच में रोहित एंड कंपनी ने मेजबान टीम पर पारी व 141 रनों से विशाल जीत दर्ज की है। तो वहीं टीम इंडिया की इस जीत के सूत्रधार रहे आर अश्विन और पदापर्ण कर रहे यशस्वी जायसवाल।
इसके अलावा मैच में जायसवाल के अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को भी डेब्यू करने का मौका मिला, जो बल्ले के बजाए अपनी फील्डिंग की वजह से खेल के तीसरे दिन सुर्खियों में बने रहे।
बता दें कि किशन ने मैच के तीसरे दिन वेस्टइंडीज की दूसरी पारी के 33वें ओवर के दौरान रवींद्र जडेजा द्वारा फेंकी गई एक गेंद पर क्रीज पर मौजूद वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर खिलाड़ी जेसन होल्डर को एलेक्स कैरी की तरह आउट करने का प्रयास करते है, लेकिन वे इसमें असफल होते है। तो वहीं जैसी ही किशन की ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो कई फैंस उनका मजाक और कई उनकी चुतराई की बात करने लगे।
देखें वायरल वीडियो
https://twitter.com/NihariVsKorma/status/1680028306190614528?s=20
भारत बनाम वेस्टइंडीज, पहले टेस्ट मैच का हाल:
दूसरी तरफ आपको भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच विंडसर पार्क डोमिनिक में हुए पहले टेस्ट मैच के बारे में जानकारी दें कि भारत ने इस मैच में खेल के तीसरे दिन ही पारी और 141 रनों के बड़े अंतर से अपने नाम कर लिया।
मैच में पहले बल्लेबाजी करने वाली वेस्टइंडीज को 150 रनों पर समेटने के बाद भारत ने पहली पारी में रोहित शर्मा (103) और यशस्वी जायसवाल (171) की शतकीय पारी के दम पर 421 रन बनाए और दूसरी पारी में वेस्टइंडीज को 130 रनों पर ऑलआउट कर मैच को बड़ी ही आसानी से अपने नाम कर लिया। जायसवाल को शानदार प्रदर्शन करने के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ के खिताब से नवाजा गया।