अब खत्म हो जाएगी पाकिस्तान टीम की पिकनिक, खराब खेल के बाद भी खिलाड़ियों ने की पूरी मस्ती
कल होगा पाकिस्तान टीम का इंग्लैंड से कोलकाता में सामना।
अद्यतन - Nov 10, 2023 12:05 pm

जैसे ही कल लंका टीम को न्यूजीलैंड ने हराया, पाकिस्तान टीम और उनके फैन्स का दिल टूट गया। बाबर एंड कम्पनी के खराब खेल के कारण, ये टीम दूसरी टीमों के खेल पर निर्भर हो गई थी, लेकिन फिर आखिरी में पाक टीम को निराशा ही हाथ लगी। उसके बाद भी खिलाड़ियों में किसी तरह का कोई गम देखने को नहीं मिला।
पाकिस्तान टीम का टूट गया सपना
लगातार 4 मैच हारने के बाद पाकिस्तान टीम ने वर्ल्ड कप 2023 में वापसी भी की थी, लेकिन वो वापसी कोई काम नहीं आई। जहां अब इस टीम का सेमीफाइनल में पहुंचना ना के बराबर हो गया है, जिसके बाद पाक टीम का भारत में वर्ल्ड कप जीतने का सपना भी टूट गया है और टीम में अब आगे चलकर बड़े बदलाव हो सकते हैं। जहां कप्तान के साथ-साथ टीम का पूरा कोचिंग स्टाफ बदला जा सकता है।
पाकिस्तान टीम तो भारत पिकनिक मनाने आई थी
*कल होगा पाकिस्तान टीम का इंग्लैंड से कोलकाता में सामना।
*उससे पहले पाक टीम के खिलाड़ियों ने जमकर की मस्ती।
*क्रिकेट का Dumb Charades खेलते नजर आए सभी खिलाड़ी।
*PCB ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया ये वीडियो।
पाकिस्तान टीम के खिलाड़ियों का ये वीडियो आया सामने
आखिरी मैच के लिए कड़ा अभ्यास कर रही है ये टीम
दूसरी ओर बस पाकिस्तान टीम को अपना आखिरी ग्रुप स्टेज मैच खेलना है, जो इंग्लैंड के खिलाफ होगा। बाबर की टीम इंग्लिश टीम के खिलाफ 11 तारीख को मैच खेलेगी और ये मैच कोलकाता के मैदान पर खेला जाएगा। जिसे लेकर इस टीम ने कड़ा अभ्यास किया है और अब पाक टीम जीत के साथ भारत से विदा लेने की पूरी कोशिश करेगी। वहीं अब सेमीफाइनल में टीम इंडिया, ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका पहुंच चुकी है पहले से, तो न्यूजीलैंड का नाम भी इस लिस्ट में पक्का है। 15 और 16 तारीख को दोनों सेमीफाइनल मैच खेले जाएंगे और 19 को फाइनल मैच होगा।