BAN vs AFG: पहले टी-20 मैच के हीरो Towhid Hridoy ने ‘दुनिया के सर्वश्रेष्ठ स्पिन आक्रमण’ से निपटने के लिए बांग्लादेश की रणनीति के बारे में बताया
बांग्लादेश ने पहले टी-20 मैच को रोमांचक तरीके से दो विकेट से अपने नाम किया था।
अद्यतन - जुलाई 15, 2023 2:31 अपराह्न

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम इस समय बांग्लादेश दौरे पर है और वनडे सीरीज को गंवाने के बाद मेजबान बांग्लादेश ने दो मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 विकेट से रोमांचक जीत हासिल की है।
गौरतलब है कि वनडे सीरीज की तरह टी-20 सीरीज के 14 जुलाई को हुए पहले मैच में भी बांग्लादेशी बल्लेबाजों को मुजीब उर रहमान व राशिद खान की स्पिन गेंदों के खिलाफ काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था।
दूसरी ओर बांग्लादेश को पहले टी-20 मैच में 32 गेंदों में 47 रनों की नाबाद पारी खेलने और टीम को मैच जिताने वाले तौहीद हृदौय (Towhid Hridoy) ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बताया है कि विश्व के बेस्ट स्पिन अटैक के सामने टीम की रणनीति क्या होने वाली है।
Towhid Hridoy ने दिया बड़ा बयान
बता दें कि बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान के बीच पहला टी-20 मैच खत्म होने के बाद Towhid Hridoy ने डेली स्टार की एक खबर के अनुसार कहा- हमारे पास एक योजना थी क्योंकि उनके पास दुनिया का सर्वश्रेष्ठ स्पिन आक्रमण है और उनके खिलाफ रन बनाना मुश्किल है।
लेकिन फिर भी हमने उनके खिलाफ नपा-तुला जोखिम लेकर, अपने द्वारा बनाई गई योजना को ठीक से लागू करने का प्रयास किया। मुझे लगता है कि हर एक इंटरनेशनल गेम काफी चुनौतीपूर्ण होता है क्योंकि हर टीम की अलग-अलग ताकत होती है। लेकिन हम उस दिन (14 जुलाई, शुक्रवार) अपने प्लान को अमल में लाने सक्षम थे।
Towhid Hridoy ने आगे कहा- टीम में हर कोई एक-दूसरे का समर्थन करता है क्योंकि हम जानते हैं कि हमारी संभावनाएं क्या हैं। ईमानदारी से कहूं तो हम विरोधी टीम के बारे में सोचे बिना मैदान पर बहुत पाॅजिटिव थे। हम हमेशा अपनी ताकत पर ध्यान देने की कोशिश करते हैं।
दूसरी तरफ आपको इस दो मैचों की टी-20 सीरीज के बारे में जानकारी दें तो पहले टी-20 मैच को बांग्लादेश ने रोमांचक तरीके से 2 विकेट से अपने नाम कर लिया है। तो वहीं अब दोनों टीमों के बीच दूसरा व निर्णायक मैच 16 जुलाई, रविवार को सिल्हट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।