रणजी ट्रॉफी के रण से आपने, शिवम दुबे के बल्ले से हुआ धमाका देखा क्या?
शिवम दुबे रणजी ट्रॉफी में कर रहे हैं बल्ले से लगातार शानदार प्रदर्शन।
अद्यतन - फरवरी 17, 2024 1:27 अपराह्न

इन दिनों ऑलराउंडर शिवम दुबे का बल्ला जमकर चल रहा है, टीम इंडिया से लेकर घरेलू क्रिकेट में इस खिलाड़ी की धूम है। वहीं एक बार फिर से दुबे ने अपने बल्ले से ऐसा धमाका किया है कि, हर कोई इस खिलाड़ी का मुरीद हो गया है। जहां रणजी ट्रॉफी में बल्लेबाज ने फिर से रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया है।
टीम इंडिया में की थी दमदार वापसी
शिवम दुबे ने कई साल पहले टीम इंडिया से अपना डेब्यू कर लिया था, लेकिन वो अपनी जगह पक्की नहीं कर पाए थे। जिसके बाद उन्होंने घरेलू क्रिकेट और IPL में खुद को साबित करते हुए फिर से टीम इंडिया में एंट्री की थी, जहां उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में अपने बल्ले और गेंद से दम दिखाया। जिसने हार्दिक की टेंशन बढ़ा दी थी और फैन्स चाहते हैं की हार्दिक की जगह अब दुबे ही टीम इंडिया से खेले।
शिवम दुबे को शतक बनाने की आदत सी हो गई है
*शिवम दुबे रणजी ट्रॉफी में कर रहे हैं बल्ले से लगातार शानदार प्रदर्शन।
*मुंबई से खेलते हुए अब असम टीम के खिलाफ दुबे ने जड़ा शानदार शतक।
*ऑलराउंडर शिवम ने असम के खिलाफ 140 गेंदों में बनाए 121 रन नाबाद।
*इससे पहले बल्लेबाज ने उत्तर प्रदेश टीम के खिलाफ जड़ा था शतक।
अफगानिस्तान के खिलाफ हुई सीरीज से शिवम दुबे की तस्वीर
बल्लेबाज ने शतक तो कल ही पूरा कर लिया था
टी20 वर्ल्ड कप खेलना पक्का है ऑलराउंडर का
जी हां, जिस तरह से शिवम दुबे ने टीम इंडिया में वापसी की है, उसके देखकर ये ही लग रहा है कि दुबे इस साल होने वाला टी20 वर्ल्ड कप पक्का खेलेंगे। ऐसे में टीम के पास हार्दिक के अलावा एक और ऑलराउंडर होगा, जो कभी भी खेल पलट सकता है। टी20 वर्ल्ड कप जून महीने में खेला जाएगा और टीम की कप्तानी रोहित शर्मा ही करेंगे, जिसका ऐलान कुछ दिनों पहले ही BCCI के सचिव जय शाह ने किया था। वहीं भारत के ग्रुप में कनाडा, आयरलैंड, USA और पाकिस्तान हैं।