लो भाई MI टीम के 'लाडले' हार्दिक पांड्या ने, अब बल्लेबाजी अभ्यास भी शुरू कर दिया है - क्रिकट्रैकर हिंदी

लो भाई MI टीम के ‘लाडले’ हार्दिक पांड्या ने, अब बल्लेबाजी अभ्यास भी शुरू कर दिया है

हार्दिक पांड्या ने फैन्स के साथ इस बार अलग तरह की रील वीडियो की शेयर।

Hardik Pandya (Image Credit-Instagram)
Hardik Pandya (Image Credit-Instagram)

बस कुछ दिनों का इंतजार है, उसके बाद आप हार्दिक पांड्या को क्रिकेट में वापसी करते हुए देख सकते हैं। जहां हार्दिक की IPL के जरिए वापसी होने जा रही है, जिसे लेकर ये खिलाड़ी GYM से लेकर मैदान तक में जमकर मेहनत कर रहा है। इस बीच ऑलराउंडर का एक नया वीडियो आपका दिन बना देगा और साथ ही ये वीडियो तेजी से वायरल भी हो रहा है।

फैन्स अब पसंद नहीं कर रहे हैं मुंबई टीम को

जी हां, फैन्स अब धीरे-धीरे मुंबई टीम के खिलाफ होते जा रहे हैं, जिसका कारण है रोहित की जगह हार्दिक को कप्तान बनाए जाना। जहां सोशल मीडिया पर ये टीम आए दिन Troll होती है, तो हार्दिक को फैन्स छपरी बोलते हैं। अब देखना अहम होगा की हार्दिक की कप्तानी में इस टीम का प्रदर्शन 2024 के सीजन में कैसा रहता है।

थाम लिया हार्दिक पांड्या ने अब बल्ला भी

*हार्दिक पांड्या ने फैन्स के साथ इस बार अलग तरह की रील वीडियो की शेयर।
*इस नई रील वीडियो में बल्लेबाजी करते नजर आ रहे हैं ऑलराउंडर हार्दिक।
*लंबे समय बाद हार्दिक ने शुरू किया है 22 गज पर बल्लेबाजी का अभ्यास।
*जहां अभ्यास के दौरान लंबे-लंबे शॉट मारते हुए दिखा ये खिलाड़ी।

आप भी देख लो हार्दिक पांड्या की बल्लेबाजी

हाल ही में परिवार के साथ खास तस्वीर शेयर की थी

मार्क बाउचर के बयान पर हुआ था काफी विवाद

कुछ समय पहले एक रील वीडियो सामने आई थी, जिसमें MI टीम के कोच मार्क बाउचर ने रोहित को कप्तानी से हटाने पर अपनी सफाई दी थी। जिसे लेकर काफी ज्यादा विवाद हुआ था, साथ ही उस रील वीडियो पर रोहित की वाइफ रितिका ने भी कमेंट कर उन बातों को झूठा बताया था। जिसके बाद तुरंत उस रील को डिलीट कर दिया गया था, ऐसे में अब साफ हो गया है कि रोहित और टीम के बीच काफी ज्यादा विवाद चल रहा है। कुछ फैन्स चाहते हैं कि रोहित अब MI टीम से ना खेले और नई टीम के साथ जुड़ जाए, लेकिन ऐसा होता नजर नहीं आ रहा है।

close whatsapp