SL vs PAK: हेड टू हेड रिकॉर्ड, फुल स्क्वॉड, प्लेइंग 11 और कहां देख सकते हैं Live, जानें पूरी जानकारी यहां…
श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 16 जुलाई से खेला जाएगा।
अद्यतन - जुलाई 15, 2023 2:12 अपराह्न

श्रीलंका (SL) और पाकिस्तान (PAK) के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 16 जुलाई से खेला जाएगा। दोनों ही टीमें आगामी टेस्ट सीरीज से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप सायकल 2023-25 की शुरूआत कर रही है। पाकिस्तान और श्रीलंका ने आखिरी टेस्ट सीरीज 2022 में खेली थी, जो 1-1 के ड्रॉ पर समाप्त हुई थी। श्रीलंका ने पिछली टेस्ट सीरीज आयरलैंड के खिलाफ 2-0 से जीती थी।
वहीं पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेली गई पिछली टेस्ट सीरीज 2-2 पर खत्म हुई थी। श्रीलंकाई टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ 2-0 से टेस्ट सीरीज हारकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में क्वालीफाई नहीं कर पाई थी। वहीं पाकिस्तान ने पिछले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप सायकल में सातवें स्थान पर जगह बनाई थी। दोनों ही टीमें टीम अगले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप सायकल की शानदार शुरूआत करना चाहेगी।
(SL vs PAK) मैच जानकारी (Match Details):
मैच- श्रीलंका बनाम पाकिस्तान, पहला टेस्ट मैच
दिन और समय- 16 जुलाई से 20 जुलाई, सुबह 9ः30 बजे (भारतीय समयानुसार)
जगह- गाले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, गाले
SL vs PAK) श्रीलंका बनाम पाकिस्तान हेड टू हेड रिकॉर्ड (Head to Head):
श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच अब तक कुल 57 टेस्ट मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें पाकिस्तान ने 21 और श्रीलंका ने 17 मुकाबलों में जीत दर्ज की है। वहीं 19 मुकाबले ड्रॉ पर खत्म हुए हैं।
(SL vs PAK) श्रीलंका बनाम पाकिस्तान फुल स्क्वॉड (Full Squad):
श्रीलंका (Sri Lanka):
दिमुथ करूणारत्ने (कप्तान), कुसल मेंडिस, एंजेलो मैथ्यूज, दिनेश चांदीमल, धनंजय डि सिल्वा, कामिंदु मेंडिस, निशान मधुशंका (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा (विकेटकीपर), रमेश मेंडिस, प्रभात जयसूर्या, लक्षिता मानसिंघे, प्रवीण जयविक्रमा, दिलशान मधुशंका, विश्वा फर्नांडो, कसुन रजिथा, पाथुम निशांका
पाकिस्तान (Pakistan):
बाबर आजम (कप्तान), अब्दुल्ला शफीक, इमाम उल हक, मोहम्मद हुरैरा, शान मसूद, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान (उपकप्तान व विकेटकीपर), सरफराज अहमद (विकेटकीपर), सलमान अली, मोहम्मद नवाज, आमेर, जमाल, अबरार अहमद, हसन अली, नसीम शाह, नौमान अली, शाहीन शाह अफरीदी
यह भी पढ़े- SL vs PAK: Dream11 Prediction, Playing11, फैंटेसी क्रिकेट टिप्स व पिच रिपोर्ट पहले टेस्ट मैच के लिए
(SL vs PAK) श्रीलंका बनाम पाकिस्तान (Probable Playing XI) संभावित प्लेइंग 11:
श्रीलंका (Sri Lanka):
दिमुथ करूणारत्ने, कुसल मेंडिस, एंजेलो मैथ्यूज, दिनेश चांदीमल, धनंजय डि सिल्वा, सदीरा समरविक्रमा (विकेटकीपर), रमेश मेंडिस, प्रभात जयसूर्या, प्रवीण जयविक्रमा, दिलशान मधुशंका, विश्वा फर्नांडो
पाकिस्तान (Pakistan):
बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (उपकप्तान व विकेटकीपर), शान मसूद, अबदुल्ला शफीक, अबरार अहमद, इमाम उल हक, मोहम्मद नवाज, नसीम शाह, नोमन अली, सऊद शकील, शाहीन अफरीदी
(SL vs PAK) श्रीलंका बनाम पाकिस्तान टेस्ट सीरीज कहां देख पाएंगे लाइव?
श्रीलंका बनाम पाकिस्तान के सारे मैच फैंस सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देख सकते हैं।
(SL vs PAK) श्रीलंका बनाम पाकिस्तान टेस्ट की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?
श्रीलंका बनाम पाकिस्तान के सारे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग फैंस सोनीलिव एप पर देख सकते हैं।