'मेरे लिए सरप्राइज था....मैं उनसे नहीं मिल....'- पूरी जिंदगी युजवेंद्र चहल को इस बात का हमेशा रहेगा दुख - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘मेरे लिए सरप्राइज था….मैं उनसे नहीं मिल….’- पूरी जिंदगी युजवेंद्र चहल को इस बात का हमेशा रहेगा दुख

शेन वार्न ने 2008 में राजस्थान रॉयल्स को पहली आईपीएल ट्रॉफी जीतवाई थी।

Yuzvendra Chahal (Photo Source: Twitter)
Yuzvendra Chahal (Photo Source: Twitter)

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज खिलाड़ी शेन वार्न दुनिया के सबसे महान क्रिकेटरों में से एक माने जाते हैं। शेन वार्न की गेंदबाजी के आगे दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों की एक नहीं चलती थी। 2022 में शेन वार्न के निधन ने पूरे क्रिकेट जगत को हिला कर रख दिया। शेन वार्न ने आईपीएल फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स को साल 2008 में आईपीएल के ओपनिंग सीजन में पहला खिताब जीताया था। तब से ही शेन वार्न राजस्थान रॉयल्स के खास सदस्य थे।

रिटायरमेंट के बाद शेन वार्न अकसर राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ियों से मिलने के लिए जाया करते थे। इसी बीच फ्रेंचाइजी के स्टार खिलाड़ी युजवेंद्र चहल ने खुलासा किया कि शेन वार्न निधन से पहले फ्रेंचाइजी के खिलाड़ियों से मिलने वाले थे।

मैं शेन वार्न सर से मिल नहीं सका- युजवेंद्र चहल

युजवेंद्र चहल ने रनवीर अलाहाबादिया पॉडकॉस्ट पर बताया कि, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी शेन वार्न को एक सप्ताह के लिए फ्रेंचाइजी का दौरा करना था। लेकिन उनके निधन के कारण उनका वो दौरा हो नहीं पाया और युजवेंद्र चहल शेन वार्न से मिल नहीं पाए। युजवेंद्र चहल ने बताया, ‘कुछ ना कुछ छूट रहा है। मैं शेन वार्न सर से नहीं मिल सका। मुझे बाद में पता चला कि मेरे लिए एक सरप्राइज प्लान किया जा रहा था, जिसमें वो एक हफ्ते के लिए आने वाले थे।’

यह भी पढ़े- जूनियर खिलाड़ियों को बड़ा प्रमोट कर रहे हैं विराट कोहली, अब इन युवाओं के लिए डाला पोस्ट

युजवेंद्र चहल ने यह भी बताया कि शेन वार्न के निधन के खबर से उबरने के लिए उन्हें लगभग दो से तीन दिन लग गए। युजवेंद्र चहल ने आगे कहा, ‘दुर्भाग्य से जो हुआ…मुझे उससे उबरने में दो से तीन दिन लग गए। मैं दिग्गज शेन वार्न की वजह से शुरू से ही राजस्थान का समर्थन कर रहा हूं। मैं हमेशा उनका पीछा करता था। अंडर-19 तक मेरा एक्शन उनके जैसा ही था।’

‘मेरे कमरे में उनका जीभ बाहर वाला पोस्टर लगा रहता था। इसलिए मैं राजस्थान का समर्थन करता था। 2010 में मैं उनकी संभावित सूची में था। लेकिन उस समय नियम था कि अगर आप अंडर-19 में हैं तो आप आईपीएल नहीं खेल सकते। इसलिए मैं टीम का हिस्सा नहीं बन सका।’

यहां पढ़े- क्रिकेट की दुनिया से जुड़ी सारी ताजा खबरें

close whatsapp