ये क्या? डेब्यू मैच खत्म होने के बाद सोशल मीडिया पर, काफी इमोशनल हो गए यशस्वी जायसवाल
अपने डेब्यू को लेकर यशस्वी जायसवाल ने शेयर किया पोस्ट।
अद्यतन - जुलाई 16, 2023 12:58 अपराह्न

वेस्टइंडीज के खिलाफ हुए पहले टेस्ट में यशस्वी जायसवाल ने टीम इंडिया से खेलते हुए इतिहास रचा है, जहां इस बल्लेबाज ने अपने डेब्यू टेस्ट मैच में शतक जड़ा था। बस उसी के बाद से हर जगह जायसवाल की ही बात हो रही है, वहीं दूसरी ओर अब यशस्वी ने भी अपने मन की बात फैन्स के साथ सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए शेयर की है।
युवा बल्लेबाज के लिए विराट कोहली ने भी डाला पोस्ट
वहीं टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली भी अब युवा खिलाड़ियों का साथ देते हैं, ऐसा ही कुछ उन्होंने इस बार भी किया है। जहां कोहली ने मैच खत्म होने के बाद, ईशान किशन और यशस्वी जायसवाल के लिए एक खास पोस्ट शेयर किया था। इस पोस्ट के जरिए किंग कोहली ने दोनों युवा बल्लेबाजों को डेब्यू की बधाई दी थी और दोनों की तस्वीरें भी शेयर की थी। इससे पहले विराट गिल को सोशल मीडिया पर काफी प्रमोट कर चुके हैं।
यशस्वी जायसवाल के ‘मन की बात’ पता है क्या आपको?
*अपने डेब्यू को लेकर यशस्वी जायसवाल ने शेयर किया पोस्ट।
*उस पोस्ट में युवा बल्लेबाज की मुकाबले वाली तस्वीरें हैं।
*साथ ही यशस्वी ने लिखा है पोस्ट का काफी लंबा कैप्शन।
*एक तरह से इमोशनल हो गया था ये खिलाड़ी।
एक नजर डालते हैं यशस्वी जायसवाल के उस पोस्ट पर
मैन ऑफ द मैच मिलने के बाद युवा खिलाड़ी का बयान
इस शानदार पारी पर यशस्वी के पिता ने क्या बोला?
डेब्यू टेस्ट मैच में शतक लगाने वाले यशस्वी का हर कोई मुरीद हो गया है, हर दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी युवा बल्लेबाज को भविष्य का सुपरस्टार बता रहा है। दूसरी ओर यशस्वी के शानदार प्रदर्शन पर उनके पिता का भी बयान आया है, जिसमें उन्होंने कहा की- मेरे बेटे ने शतक लगाने के बाद भारतीय समय के मुताबिक सुबह 4:30 पर फोन किया था और वो फोन पर अपने आंसू नहीं रो पाया था।