आईपीएल की वजह से रातो-रात करोड़पति बन गए यह पांच क्रिकेटर
अभी तक इस टूर्नामेंट में कई अनुभवी खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपनी छाप छोड़ी है।
अद्यतन - Jul 16, 2023 3:18 pm

इंडियन प्रीमियर लीग का पहला संस्करण 2008 में खेला गया था जिसमें कई शानदार खिलाड़ियों ने भाग लिया था। अभी तक इस टूर्नामेंट में कई अनुभवी खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपनी छाप छोड़ी है।
कुछ ऐसे भी युवा खिलाड़ी हैं जिन्होंने अपने दमदार प्रदर्शन से इसमें तमाम दर्शकों का दिल जीत लिया। जब ऑक्शन में इन युवा खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया जाता था तब तमाम लोग उनकी आलोचना करते थे लेकिन उन्होंने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से सभी आलोचकों की बोलती बंद कर दी।
आज हम आपको बताते हैं ऐसे ही पांच क्रिकेटर के बारे में जिनकी आईपीएल की वजह से रातों-रात जिंदगी बदल गई और वो करोड़पति बन गए।
5- दीपक चाहर 2022 में

चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से दीपक चाहर ने 2018 से 2021 सीजन तक काफी अच्छा प्रदर्शन किया और उनके लिए कई महत्वपूर्ण मुकाबले जीते। हालांकि चेन्नई सुपर किंग्स 2022 सीजन में इस खिलाड़ी को रिटेन नहीं कर पाई। ऐसा इसलिए क्योंकि वो सिर्फ 4 खिलाड़ियों को ही उस सीजन में रिटेन कर सकती थी।
2022 में चेन्नई फ्रेंचाइजी ने उन्हें मेगा ऑक्शन में अपनी टीम में शामिल किया लेकिन पीठ की चोट की वजह से वो इस टूर्नामेंट में नहीं खेल पाए। बता दें, 2022 ऑक्शन में दीपक चाहर दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी थे। उन्हें 14 करोड़ रुपए में खरीदा गया था।
इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में दीपक चाहर ने जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए 10 मुकाबलों में 13 विकेट झटके। उनकी इस गेंदबाजी की वजह से चेन्नई ने पांचवीं बार इस टूर्नामेंट की ट्रॉफी को अपने नाम किया।