विराट कोहली गंभीर हग

‘मतलब तुम्हारा मसाला खत्म हो गया तो’- गंभीर के साथ गले मिलने पर आखिरकार विराट ने तोड़ी चुप्पी

इस साल लखनऊ-आरसीबी के बीच हुए मैच में गंभीर और विराट गले मिलते दिखे।

Virat Kohli and Gautam Gambhir. (Source -Twitter/X)
Virat Kohli and Gautam Gambhir. (Source -Twitter/X)

टीम इंडिया और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने गौतम गंभीर के साथ हाल ही में हुई झप्पी को लेकर चुप्पी तोड़ी। दरअसल जारी सीजन में जब चिन्नास्वामी के मैदान पर कोलकाता नाईट राइडर्स और RCB का मुकाबला खेल गया तब फैंस गंभीर और कोहली के बीच फेस ऑफ देखने के लिए उत्सुक थे, लेकिन हुआ उसका ठीक उल्टा।

उस मैच में विराट कोहली और गंभीर एक दूसरे के पास गए और गले मिले। इस दौरान थोड़ी देर के लिए दोनों खिलाड़ियों के बीच बात भी हुई। अब उसी को लेकर विराट कोहली ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि फैंस अब इसको लेकर काफी ज्यादा निराश हैं क्योंकि उनके लिए ‘मसाला’ खत्म हो गया है।

गौतम गंभीर के साथ गले मिलने पर अब विराट ने तोड़ी चुप्पी

दरअसल PUMA इवेंट के एक शो में बातचीत के दौरान विराट ने कहा कि, “लोग मेरे व्यवहार से निराश हैं। मैंने नवीन को गले लगाया और गौती भाई ने भी उस दिन मुझे गले लगाया। सब इस बात से निराश हैं क्योंकि उनके लिए अब मसाला खत्म हो गया है।” विराट का ये वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच आईपीएल 2023 में काफी नोकझोंक हुई थी। दरअसल, कोहली और नवीन उल हक के बीच जुबानी जंग देखने को मिली थी। मैच के बाद कोहली और गौतम गंभीर के बीच भी इस विवाद को लेकर काफी गहमागहमी हुई थी। हालात इस कदर बिगड़ गए थे कि बाकी खिलाड़ियों को बीच-बचाव करना पड़ा था।

लेकिन विराट ने पिछले साल भारत में खेले गए वर्ल्ड कप के दौरान नवीन उल हक से दोस्ती कर ली थी। उसके बाद अब हाल ही में उन्होंने KKR के मेंटोर गौतम गंभीर को भी लगे लगाया जिसको देखकर फैंस काफी हैरान हो गए थे। इस घटना को लेकर पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने कहा था कि, इन दोनों प्लेयर्स को ऑस्कर अवॉर्ड मिलना चाहिए।”

close whatsapp