RCB को लेकर युजवेंद्र चहल का बड़ा खुलासा, फैंस ने भी अब जमकर किया RCB फ्रेंचाइजी को ट्रोल - क्रिकट्रैकर हिंदी

RCB को लेकर युजवेंद्र चहल का बड़ा खुलासा, फैंस ने भी अब जमकर किया RCB फ्रेंचाइजी को ट्रोल

युजवेंद्र चहल ने कहा कि, निश्चित रूप से, मुझे बहुत दुख हुआ, दरअसल मेरी यात्रा आरसीबी के साथ ही शुरू हुई थी, मैंने इस टीम के साथ आठ साल बिताए।

Yuzvendra Chahal (Photo Source: Twitter)
Yuzvendra Chahal (Photo Source: Twitter)

आईपीएल 2023 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी युजवेंद्र चहल का प्रदर्शन कमाल का रहा। उन्होंने अपनी टीम को जीत दिलाने में कई बार बड़ी भूमिका निभाई। बता दें यूजी राजस्थान रॉयल्स से पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का हिस्सा थे। उन्होंने 8 साल तक इस टीम के लिए खेला लेकिन बाद में यूजी RR की टीम का हिस्सा बनें।

वहीं हाल ही में एक शो पर युजवेंद्र चहल ने RCB की टीम मैनजमेंट द्वारा रिटेन नहीं किए जाने पर बड़ा खुलासा किया है। दरअसल उन्होंने बताया कि जब उन्हें बैंगलोर ने रिटेन नहीं किया तो उन्हें काफी गुस्सा आया था क्योंकि उन्होंने इस टीम के लिए 8 साल दिए थे। साथ ही यूजी ने बताया कि उन्हें किसी का कॉल तक नहीं आया।

बता दें एक पॉडकास्ट को दिए इंटरव्यू में युजवेंद्र चहल ने कहा कि, निश्चित रूप से, मुझे बहुत दुख हुआ। दरअसल मेरी यात्रा आरसीबी के साथ ही शुरू हुई थी। मैंने इस टीम के साथ आठ साल बिताए। आरसीबी ने मुझे मौका दिया और  उनके कारण मुझे इंडिया कैप मिली। हालांकि बहुत सारी अफवाहें भी सामने आईं, जैसे कि मैंने बहुत बड़ी रकम मांगी है। मैंने उस समय भी यह स्पष्ट किया कि ऐसा कुछ नहीं था। मुझे पता है कि मैं किस लायक हूं।

किसी ने भी कॉल नहीं किया- युजवेंद्र चहल 

यूजी ने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि, मुझे वाकई जो बात बहुत बुरी लगी वह यह थी कि कोई फोन नहीं और कोई बात नहीं हुई थी। कम से कम बात तो करतें। मैंने इस टीम के लिए 114 मैच खेले हैं। नीलामी में उन्होंने मुझसे वादा किया था कि वे मेरे लिए हर संभव कोशिश करेंगे। मैंने कहा ठीक है।

युजवेंद्र चहल ने कहा कि, हालांकि जब मुझे वहां नहीं चुना गया तो मैं बहुत गुस्से में था। मैंने उन्हें 8 साल दिए। चिन्नास्वामी स्टेडियम मेरा पसंदीदा मैदान था। मैंने आरसीबी के कोचों से बात तक नहीं की। मैंने उनके खिलाफ जो पहला मैच खेला, उसमें भी मैंने किसी से भी बात नहीं की। वहीं यूजी की इस इंटरव्यू पर फैंस भी अलग अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

यहां देखें सभी ट्वीट्स : 

https://twitter.com/82MCG_/status/1680255679079284736?s=20

https://twitter.com/82MCG_/status/1680255679079284736?s=20

https://twitter.com/murdockwa/status/1680288069302505472?s=20

 

यहां पढ़ें: नेट्स में जी जान लगाकर गेंदबाजी कर रहे हैं जसप्रीत बुमराह, BCCI अब जल्द लेगा बड़ा फैसला!

close whatsapp