विराट कोहली टीम इंडिया में पड़ गए हैं अकेले, ज्यादा खिलाड़ी नहीं करते उनके साथ रहना पसंद! - क्रिकट्रैकर हिंदी

विराट कोहली टीम इंडिया में पड़ गए हैं अकेले, ज्यादा खिलाड़ी नहीं करते उनके साथ रहना पसंद!

विराट कोहली ने वेस्टइंडीज से की एक इंस्टा स्टोरी शेयर।

Virat Kohli (Image Credit- Instagram)
Virat Kohli (Image Credit- Instagram)

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली सोशल मीडिया पर इन दिनों काफी एक्टिव रहने लग गए हैं, वेस्टइंडीज से वो काफी कुछ पोस्ट करते रहते हैं आए दिन। कभी कोहली कोई तस्वीर डालते हैं, तो कभी फैन्स के साथ इंस्टा स्टोरी शेयर करते हैं। ऐसा ही कुछ उन्होंने इस बार भी किया है पहला टेस्ट मैच जीतने के बाद।

विराट कोहली के मजेदार रिएक्शन देखने को मिले थे पहले टेस्ट मैच

वेस्टइंडीज के खिलाफ हुआ पहला टेस्ट मैच टीम इंडिया ने अपने नाम किया, वहीं इस मैच में विराट कोहली ने अर्धशतक लगाया था। लेकिन कोहली की पारी काफी धीमी थी, इस दौरान वो बड़ी मुश्किल से चौके लगा पा रहे थे और जब भी वो चौके लगा रहे थे तो गजब के रिक्शन दे रहे थे। विराट के ये ही रिएक्शन सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा ही वायरल हो गए थे।

अब बूढ़े होने लगे हैं स्टार बल्लेबाज विराट कोहली

*विराट कोहली ने वेस्टइंडीज से की एक इंस्टा स्टोरी शेयर।
*इंस्टा स्टोरी की तस्वीर में विराट के साथ मौजूद थे साथी खिलाड़ी।
*जहां इस तस्वीर में रहाणे और शार्दुल ठाकुर आ रहे थे नजर।
*तीन दिन में ही टेस्ट खत्म होने के बाद मस्त मूड में हैं सभी खिलाड़ी।

विराट कोहली की इंस्टा स्टोरी की तस्वीर में साथी खिलाड़ी

Virat Kohli (Image Credit- Instagram)
Virat Kohli (Image Credit- Instagram)

अश्विन पूरा CHILL कर रहे हैं वेस्टइंडीज में

भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला टेस्ट मैच तीसरे दिन ही जीत लिया था, वहीं इस मैच में टीम की जीत में सबसे बड़ा हाथ आर अश्विन का था। अश्विन ने पहली पारी में 5 विकेट और दूसरी पारी में 7 विकेट लिए थे, इससे पहले अश्विन WTC फाइनल के लिए अंतिम 11 का हिस्सा नहीं थे और इस फैसले कई पूर्व दिग्गज नाराज थे। वहीं खुद अश्विन ने भी फाइनल ना खेलने को लेकर खुलकर बयान दिया था, उनका वो बयान भी काफी ज्यादा खबरों में रहा था।

सोशल मीडिया स्पिन गेंदबाज का नया पोस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ashwin (@rashwin99)

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp