वेस्टइंडीज को वनडे सीरीज हराने की है बारी, NCA में चल रही है टीम इंडिया के खिलाड़ियों की तैयारी
वनडे सीरीज के लिए कुछ खिलाड़ी होंगे वेस्टइंडीज रवाना।
अद्यतन - Jul 17, 2023 1:16 pm

टीम इंडिया इस समय वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेल रही है, जहां रोहित की सेना 1-0 से आगे चल रही है। वहीं इस टेस्ट सीरीज के बाद दोनों टीमों के बीच वनडे और टी20 सीरीज भी खेली जाएगी, जिसे लेकर कुछ खिलाड़ी फिलहाल NCA में तैयारी कर रहे हैं और उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं।
टीम इंडिया ने सिर्फ 3 दिन में जीत की अपने नाम
वेस्टइंडीज के खिलाफ हुए पहले टेस्ट मैच को टीम इंडिया ने महज तीन दिन में ही अपने नाम कर लिया, पहले टीम की तरफ से जायसवाल और रोहित का शतक देखने को मिला। उसके बाद अश्विन ने दोनों पारियों को मिलाकर कुल 12 विकेट अपने नाम किए, जिसके आगे मेजबान टीम फेल रही और वेस्टइंडीज टीम इस बार काफी ज्यादा ही कमजोर नजर आ रही है।
NCA में चल रही है टीम इंडिया की खास तैयारी
*वनडे सीरीज के लिए कुछ खिलाड़ी होंगे वेस्टइंडीज रवाना।
*उससे पहले इन खिलाड़ियों ने किया NCA में रिपोर्ट।
*कुलदीप यादव ने एक तस्वीर की सोशल मीडिया पर पोस्ट।
*तस्वीर में कुलदीप के साथ चहल, उमरान और संजू हैं मौजूद।
कुलदीप यादव की तस्वीर पर डालते हैं एक नजर
संजू कर रहे हैं सबसे ज्यादा ही कड़ी मेहनत
टी-20 सीरीज में दिखेंगे 2 नए सितारे
वहीं वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया का 1 महीने का लंबा दौरा है, इस लंबे दौरे पर टेस्ट और वनडे के बाद टी20 सीरीज भी होगी। इसी टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया में पहली बार यशस्वी जायसवाल और तिलक वर्मा को जगह मिली है। इन दोनों ही खिलाड़ियों ने IPL में अपना दम दिखाया था, जिसके बाद दोनों की टीम में एंट्री हो गई है। वैसे अब BCCI का ज्यादा से ज्यादा फोकस युवा खिलाड़ियों पर है, जहां बोर्ड अगले टी-20 वर्ल्ड कप को देखते हुए अपनी तैयारी में जुटा है और उसकी प्रकार से युवा खिलाड़ियों का चयन किया जा रहा है इन दिनों हर सीरीज के लिए।