BANW vs INDW: जेमिमा राॅड्रिग्स के हरफनमौला खेल के बाद भारत की सीरीज जीतने की उम्मीद जीवित, दूसरे वनडे में बांग्लादेश पर दर्ज की 108 रनों से बड़ी जीत - क्रिकट्रैकर हिंदी

BANW vs INDW: जेमिमा राॅड्रिग्स के हरफनमौला खेल के बाद भारत की सीरीज जीतने की उम्मीद जीवित, दूसरे वनडे में बांग्लादेश पर दर्ज की 108 रनों से बड़ी जीत

राॅड्रिग्स ने 86 रन बनाने के अलावा 4 विकेट भी अपने नाम किए।

Bangladesh Women vs India Women, 2nd ODI (Image Credit- Twitter)
Bangladesh Women vs India Women, 2nd ODI (Image Credit- Twitter)

Bangladesh Women vs India Women, 2nd ODI: भारतीय महिला क्रिकेट टीम इस समय बांग्लादेश दौरे पर है और इस समय दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। तो वहीं आज 19 जुलाई, बुधवार को इस सीरीज का दूसरा वनडे मैच दोनों टीमों के बीच शेर ए बांग्ला नेशनल स्टेडियम ढाका में खेला गया।

बता दें इस मैच में भारतीय टीम ने जेमिमा राॅड्रिग्स के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर 108 रनों से बड़ी जीत हासिल की है। तो वहीं इस जीत के बाद पहला वनडे गंवाने के बाद भारत ने वनडे सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है और उसकी सीरीज जीतने की उम्मीद अभी भी बरकरार हैं। तो वहीं अब दोनों टीमों के बीच सीरीज का तीसरा और निर्णायक मैच 22 जुलाई को इसी मैदान पर खेला जाएगा।

बांग्लादेश बनाम भारत, दूसरे वनडे मैच का हाल:

बता दें कि मैच में बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया और पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय महिला टीम ने, कप्तान हरमनप्रीत के 52 और जेमिमा राॅड्रिग्स की 86 रनों की अर्धशतकीय पारी के दम पर निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर कुल 228 रन बनाए। तो वहीं बांग्लादेश की ओर से गेंदबाजी में सुल्तान खातून व नाहिदा अख्तर ने दो-दो विकेट लिए, तो मारूफा अख्तर व रबिया खान को 1-1 विकेट मिला।

दूसरी तरफ भारत से मिले 229 रनों के टारगेट का जब बांग्लादेश की टीम पीछा करने उतरी तो वह भारत की बेहतरीन गेंदबाजी के आगे मात्र 120 रनों के कुल स्कोर पर 35.1 ओवर में ऑलआउट हो गई। बांग्लादेश की ओर से फर्गना हक (47) और रितू मोनी (27) ही बड़ी पारी खेल पाई।

तो वहीं भारत की गेंदबाजी के बारे में जानकारी दें तो जेमिमा राॅड्रिग्स ने बल्लेबाजी में कमाल का प्रदर्शन करने के बाद गेंदबाजी में 3.1 ओवर में तीन रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए, तो देविका वैध को 3 और मेघना सिंह, दीप्ती शर्मा व स्नेह राणा को 1-1 विकेट मिला। बता दें कि राॅड्रिग्स को इस बेहतरीन प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया।

देखें भारतीय टीम की जीत पर फैंस के रिएक्शन

https://twitter.com/Crictopher17/status/1681563514924859394?s=20

close whatsapp