WI vs IND: 500वें अंतरराष्ट्रीय मैच में विराट कोहली ने रचा बड़ा इतिहास, यशस्वी जायसवाल ने भी हासिल की बड़ी उपलब्धि - क्रिकट्रैकर हिंदी

WI vs IND: 500वें अंतरराष्ट्रीय मैच में विराट कोहली ने रचा बड़ा इतिहास, यशस्वी जायसवाल ने भी हासिल की बड़ी उपलब्धि

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन के अंत तक भारत ने 4 विकेट के नुकसान पर 288 रन बना लिए हैं।

Virat Kohli (Photo Source: Twitter)
Virat Kohli (Photo Source: Twitter)

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच 20 जुलाई से त्रिनिदाद में खेला जा रहा है। वेस्टइंडीज के कप्तान क्रेग ब्रैथवेट ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। लेकिन भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ताबड़तोड़ शुरूआत कर दी है। रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल के बीच पहले विकेट के लिए 139 रनों की साझेदारी हुई।

यशस्वी जायसवाल (57 रन) और कप्तान रोहित शर्मा ने (80 रन) की शानदार पारी खेली। वहीं पहले दिन के अंत तक टीम इंडिया ने 4 विकेट के नुकसान पर 288 रन बना लिए हैं। विराट कोहली (87 रन) और रवींद्र जडेजा (36 रन) पर नाबाद क्रीज पर मौजूद है। दूसरे दिन टीम इंडिया बड़ा स्कोर बोर्ड पर खड़ा करना चाहेगी।

500वें मुकाबले में विराट कोहली ने हासिल किया बड़ा कीर्तिमान

विराट कोहली अपना 500वां अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेल रहे हैं, और उन्होंने 500वां मुकाबला खेलते हुए कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। कोहली ऐसे पहले बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने 500वें अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में 50 या उससे ज्यादा रन बनाए।

कोहली इस शानदार पारी के दौरान जैक्स कैलिस को पीछे छोड़ते हुए सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं। इसी के साथ विराट कोहली ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 2000 रन भी पूरे कर लिए हैं। और इस साल टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय भी बन गए हैं।

यह भी पढ़े- जुलाई 21- Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

इसी बीच वेस्टइंडीज और भारत के बीच दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन के आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं-

  • 500- विराट कोहली अपने करियर का 500वां अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेल रहे हैं, और इस कीर्तिमान को हासिल करने वाले वह दुनिया के 10वें खिलाड़ी बन गए हैं।
  • 3- यशस्वी जायसवाल ने पहली दो टेस्ट पारियों में 228 रन बनाए। यह पहली दो टेस्ट पारियों में किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा बनाए गए तीसरे सबसे अधिक रन है, केवल रोहित शर्मा (288), और सौरव गांगुली (267) ने उनसे अधिक रन बनाए हैं।
  • 100- आज का मैच भारत और वेस्टइंडीज के बीच का 100वां टेस्ट मैच है।
  • 150- रोहित शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कप्तान के तौर पर 150 छक्के पूरे कर लिए हैं। यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह पांचवें खिलाड़ी बन गए हैं। इयोन मोर्गन (233), एमएस धोनी (211), रिकी पोंटिंग (171) और ब्रैंडन मैक्कुलम (170) ने यह कीर्तिमान हासिल किया है।
  • 4- रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल किसी विदेशी सीरीज में दो शतकीय साझेदारी करने वाली चौथी भारतीय ओपनिंग जोड़ी बन गई है।
  • 4- विराट कोहली (14409) रिकी पोंटिंग को (14366) को पीछे छोड़कर घर से बाहर चौथे सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। सचिन तेंदुलकर (20165), कुमार संगकारा (15973) और राहुल द्रविड़ (15204) ही उनसे आगे खिलाड़ी है।

 

close whatsapp