BAN-W vs IND-W 3rd ODI, Match Prediction: जानें किस टीम का पलड़ा है भारी और कौन जीत सकता है आज का मैच
भारतीय महिला टीम और बांग्लादेश महिला टीम के बीच वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला 22 जुलाई को खेला जाएगा।
अद्यतन - जुलाई 22, 2023 4:06 अपराह्न

बांग्लादेश महिला (BAN-W) और भारतीय महिला (IND-W) क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला 22 जुलाई को खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच सीरीज इस वक्त 1-1 की बराबरी पर है। सीरीज का आखिरी मुकाबला जीतकर सीरीज अपने नाम करने के लिए दोनों ही टीमें शानदार खेल दिखाना चाहेगी।
सीरीज के दूसरे वनडे मैच में भारतीय महिला टीम ने 108 रनों से शानदार जीत दर्ज की थी। कप्तान हरमनप्रीत कौर के (52 रन) और जेमिमा रोड्रिग्स के (86 रन) की पारी के दम पर भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 228 रन बोर्ड पर लगाए थे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश जेमिमा रोड्रिग्स और देविका वैद्य के शानदार गेंदबाजी के चलते 120 रनों पर ऑलआउट हो गई।
(BAN-W vs IND-W) मैच जानकारी (Match Details):
मैच- बांग्लादेश बनाम भारत, तीसरा वनडे मैच
दिन और समय- 22 जुलाई, सुबह (9 बजे भारतीय समयानुसार)
जगह- शेर-ए-बांग्ला क्रिकेट स्टेडियम
लाइव स्ट्रीमिंग- बांग्लादेश क्रिकेट ऑफिशियल फेसबुक और यूट्यूब चैनल
(BAN-W vs IND-W) पिच रिपोर्ट (Pitch Report):
शेर-ए-बांग्ला क्रिकेट स्टेडियम की पिच स्पिन गेंदबाजी को सहयोग प्रदान करते हुए नजर आती है। मैदान पर औसत स्कोर काफी कम होने के कारण, दोनों टीमों के बीच एक और कम स्कोर वाले मुकाबले की उम्मीद की जा सकती है। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना एक सही फैसला हो सकता है।
(BAN-W vs IND-W) बांग्लादेश बनाम भारत हेड टू हेड (Head to Head):
बांग्लादेश और भारतीय महिला टीम के बीच अब तक 7 वनडे मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें 6 मुकाबलों में भारत और एक मुकाबले में बांग्लादेश ने जीत दर्ज की है।
(BAN-W vs IND-W) बांग्लादेश बनाम भारत फुल स्क्वॉड (Full Squad) :
बांग्लादेश (Bangladesh):
निगार सुल्ताना (कप्तान व विकेटकीपर), नाहिदा अख्तर (उपकप्तान), मुर्शिदा खातून, फरगना हक, शोभना मोस्तरी, शोर्ना अख्तर, रितू मोनी, लता मोंडोल, दिशा बिस्वास, मारूफा अख्तर, शर्मिन अख्तर सुप्ता, शंजीदा अख्तर माघला, राबेया खान, सुल्ताना खातून, सलमा खातून, फाहिमा खातून, शमीमा सुल्ताना (विकेटकीपर)
भारत (India):
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), दीप्ति शर्मा, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), हरलीन देओल, देविका वैद्य, उमा छेत्री (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, प्रिया पुनिया, पूजा वास्त्रकार, मेघना सिंह, अंजलि सरवानी, मोनिका पटेल, राशि कनौजिया, अनुषा बारेड्डी, स्नेह राणा
(BAN-W vs IND-W) बांग्लादेश बनाम भारत (Probable Playing XI) संभावित प्लेइंग 11:
बांग्लादेश (Bangladesh):
मुर्शिदा खातून, शर्मिन अख्तर, फरगना हक, लता मंडल, निगार सुल्ताना (कप्तान व विकेटकीपर), रितु मोनी, राबेया खातून, नाहिदा अख्तर, फाहिमा खातून, सुल्ताना खातून, मारूफा अख्तर
भारत (India):
प्रिया पुनिया, स्मृति मंधाना, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, हरलीन देओल, अमनजोत कौर, स्नेह राणा, देविका वैद्य, मेघना सिंह
(BAN-W vs IND-W Best Performers) संभावित सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी:
संभावित बेस्ट बल्लेबाजः
जेमिमा रोड्रिग्स
जेमिमा रोड्रिग्स ने दूसरे वनडे मैच में 78 गेंदों में 9 चौकों की मदद ले 86 रनों की शानदार पारी खेली थी। जिसके बल पर टीम इंडिया ने 228 रन बोर्ड पर लगाए थे। जेमिमा एक बार फिर शानदार खेल दिखाते हुए नजर आ सकती है।
संभावित बेस्ट गेंदबाजः
देविका वैद्य
देविका वेद्य ने पिछले मैच में 8 ओवर में 30 रन देते हुए 3 विकेट अपने नाम किया था। देविका वैद्य तीसरे मैच में भी शानदार खेल बरकरार रखते हुए नजर आएगी।
कौन जीतेगा मैच-
![]()
भारतीय महिला टीम बांग्लादेश के खिलाफ तीसरा वनडे मैच जीतते हुए नजर आएगी।