अब मैसूर रोड जंक्शन का नाम बदलकर मिन्नू मणि जंक्शन रखा जाएगा, हाल ही में इस युवा खिलाड़ी ने बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में किया था अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू
मिन्नू मणि ने हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 सीरीज में अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था।
अद्यतन - जुलाई 24, 2023 6:34 अपराह्न

भारतीय महिला क्रिकेटर मिन्नू मणि को वायनाड जिले के मनथावाडी नगर पालिका द्वारा सम्मानित किया गया है। इस भारतीय युवा क्रिकेटर के नाम पर एक रेलवे जंक्शन का नाम बदल दिया है। इसका मतलब यह है कि अब मैसूर रोड जंक्शन को मिन्नू मणि जंक्शन के नाम से जाना जाएगा।
बता दें, मिन्नू मणि ने हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 सीरीज में अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था। उन्होंने इस सीरीज में काफी अच्छा प्रदर्शन किया जिसकी वजह से भारतीय टीम ने बांग्लादेश को 3 मुकाबलों की टी-20 सीरीज में 2-1 से करारी शिकस्त दी। मिन्नू मणि भी अपने प्रदर्शन से काफी खुश हैं और उन्होंने यह भी कहा कि यह उनके लिए बहुत ही अविश्वसनीय भावना थी।
यह भी पढ़े: Ashes 2023: द ओवल टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम में कोई बदलाव नहीं
Onamanorama के मुताबिक मिन्नू मणि ने कहा कि, ‘मुझे बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी कि मैं बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 सीरीज में अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करूंगी। मैं अपने प्रदर्शन से काफी खुश हूं और आगे भी ऐसा ही प्रदर्शन करती रहूंगी।’
इस युवा खिलाड़ी को सम्मानित करने के लिए एक बैठक का आयोजन किया गया था जिसमें कई प्रमुख नेताओं ने इस बात का वादा किया है कि मिन्नू मणि के घर तक एक मोटर योग्य सड़क भी बनाई जाएगी। मनंतवाडी के विधायक ओआर केलू ने खुलासा किया है कि मणि के घर तक एक सड़क बनाने के लिए चर्चा चल रही है जो नगरपालिका की सड़क से लगभग 200 मीटर दूर है। ऐसा इसलिए क्योंकि परिवार बिना किसी इनकम के यह कार्य नहीं कर सकती और इसी वजह से वहां के विधायक ने यह जिम्मेदारी उठाई है।
बांग्लादेश के खिलाफ खेली जा चुकी टी-20 सीरीज में मिन्नू मणि दूसरी सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थी
बांग्लादेश के खिलाफ खेले जा चुके 9 जुलाई को पहले टी-20 मैच में मिन्नू मणि ने अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था। उन्होंने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय विकेट शमीमा सुल्ताना का झटका। दूसरे टी-20 मैच में उन्होंने 4 ओवर में 9 रन देकर 2 विकेट झटके जबकि तीसरे टी-20 मैच में उन्होंने 4 ओवर में 28 रन देकर दो विकेट अपने नाम किए। वो इस सीरीज की दूसरी सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज की। उन्होंने तीन मुकाबलों में 11.60 के औसत से 5 विकेट अपने नाम किए थे।
ओआर केलू के मुताबिक, मैसूर रोड जंक्शन का नाम बदलकर अब मिन्नू मणि जंक्शन हो जाएगा और इसके लिए सभी बड़े लोगों से भी बात हो गई है। यह इस युवा भारतीय खिलाड़ी के लिए बहुत बड़ी बात है।