Ashes 2023: 'हम अभी तक हारे नहीं है', आखिरी टेस्ट से पहले हैरी ब्रूक ने ऑस्ट्रेलिया को ललकारा! - क्रिकट्रैकर हिंदी

Ashes 2023: ‘हम अभी तक हारे नहीं है’, आखिरी टेस्ट से पहले हैरी ब्रूक ने ऑस्ट्रेलिया को ललकारा!

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज सीरीज का आखिरी टेस्ट मैच लंदन के केनिंग्टन ओवल में खेला जाएगा।

(Pic Source-Twitter)
(Pic Source-Twitter)

एशेज (Ashes) 2023 का चौथा टेस्ट बारिश के कारण ड्रॉ होने के बाद इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीमें अब 27 जुलाई से शुरू होने वाले पांचवें टेस्ट के लिए तैयार हैं। सीरीज में ऑस्ट्रेलिया अब भी 2-1 से आगे है। सीरीज में पिछड़े होने के बावजूद इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज हैरी ब्रूक को लगता है कि आखिरी टेस्ट जीतकर इंग्लिश टीम सीरीज ड्रॉ कराएगी।

चल रहे एशेज सीरीज में इंग्लैंड ने अच्छा खेल दिखाया है। कुछ टेस्ट मैच तो उनके हाथ से निकल गए। मैनचेस्टर टेस्ट में भी इंग्लैंड मजबूत स्थिति में था, लेकिन बारिश ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। ब्रूक को यकीन है कि अगर मुकाबला खेला जाता तो इंग्लैंड की जीत होती।

उन्होंने कहा, पिछले हफ्ते मुकाबले में हम हावी थे, इसलिए अगर खेल होता तो मुझे लगता है कि हम जीत जाते। उन्हें उम्मीद है कि आखिरी टेस्ट जीतकर इंग्लैंड सीरीज 2-2 से बराबर कर सकता है। ब्रूक ने कहा, हम अभी हारे नहीं है। उन्होंने केवल इसे रिटेन किया है। इसलिए अगर इस हफ्ते हम जीतते हैं तो यह ड्रॉ पर समाप्त होगा। ड्रॉ अच्छा नहीं है, लेकिन जीतने से रोकना अच्छा होगा।

सीरीज बचाने के लिए बेन स्टोक्स की टीम लगा देगी पूरी ताकत

आपको बता दें कि इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज सीरीज का आखिरी टेस्ट मैच लंदन के केनिंग्टन ओवल में खेला जाएगा, जिसके निश्चित रूप से रोमांचक होने की उम्मीद है। इंग्लैंड की टीम सीरीज बचाने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा देगी। ऐसे में क्रिकेट प्रेमियों को एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है।

जैसे-जैसे आखिरी टेस्ट शुरू होने का समय आ रहा है पूरा क्रिकेट जगत इस बात का बेसब्री से इंतजार कर रहा है कि क्या इंग्लैंड मुकाबले को जीतकर सीरीज ड्रॉ करा पाएगा? अगर इंग्लैंड मुकाबला गंवाता है तो ऑस्ट्रेलिया 2001 के बाद इंग्लैंड में एशेज सीरीज पर कब्जा करेगा।

यह भी पढ़ें- एशिया कप 2023 शुरू होने से पहले आया ट्विस्ट, श्रीलंका में होगा पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज

close whatsapp