इन दिनों खुद को ‘Super Fit’ करने में लगे हैं रिंकू सिंह, टीम इंडिया के लिए कर रहे हैं स्पेशल तैयारी
सोशल मीडिया पर सामने आया बल्लेबाज रिंकू सिंह का एक वीडियो।
अद्यतन - Jul 27, 2023 3:00 pm

IPL 2023 की सबसे बड़ी सनसनी रिंकू सिंह थे, जहां इस खिलाड़ी के बल्ले का ऐसा जादू चला की सीधे रिंकू टीम इंडिया में आ गए। 19वें एशियन गेम्स के लिए रिंकू को इस बार भारतीय टीम में चुना गया है, बस उसी के बाद ये बल्लेबाज अपनी फिटनेस पर पूरा ध्यान दे रहा है और लगातार कड़ी में मेहनत करने में लगा हुआ है।
एक बार के लिए रिंकू सिंह के फैन्स को लगा था बड़ा झटका
जैसा रिंकू सिंह का IPL 2023 में प्रदर्शन रहा था, उसे देखकर लग रहा था की उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए चुन लिया जाएगा। ऐसा कुछ नहीं हुआ और रिंकू की जगह तिलक वर्मा के साथ-साथ यशस्वी जायसवाल का चयन हो गया है। जिसके बाद रिंकू के फैन्स को झटका लगा था, लेकिन बाद में एशियन गेम्स के लिए इस बल्लेबाज की टीम इंडिया में एंट्री हो गई।
रिंकू सिंह की तैयारी देख अच्छे-अच्छे खिलाड़ी हैरान रह जाएंगे
*सोशल मीडिया पर सामने आया बल्लेबाज रिंकू सिंह का एक वीडियो।
*जहां इस वीडियो में रिंकू GYM में आ रहे हैं भुवी के साथ में नजर।
*बल्लेबाज जमकर कर रहा है वर्कआउट, वायरल हुआ ये वीडियो।
*19वें एशियन गेम्स में टीम इंडिया की तरफ से खेलते हुए नजर आएंगे रिंकू।
एक नजर रिंकू सिंह के GYM वीडियो पर
हाल ही में भुवी से भी मिला था ये बल्लेबाज
आने वाले समय में रिंकू को बहुत मौके मिलेंगे
IPL 2023 में रिंकू ने अपने बल्ले का दम दिखाकर साबित कर दिया की, वो टी20 क्रिकेट के बेहद शानदार खिलाड़ी हैं। वहीं भारतीय क्रिकेट बोर्ड भी टी20 प्रारूप में लगातार युवा खिलाड़ियों को मौके दे रहा है, ऐसा में आगे भी रिंकू सिंह को टीम इंडिया से लगातार मौके मिलते रहेंगे। बस उन्हें खुद को बल्ले से साबित करना होगा और साथ ही शानदार फिटनेस को बनाए रखना होगा, जिसके बाद उन्हें टीम इंडिया का अगला स्टार बनने से कोई नहीं रोक सकता।