IND vs WI: संजू सैमसन को फिर नहीं मिला मौका तो फैन्स ने सोशल मीडिया पर निकाली जमकर भड़ास
विकेटकीपर की रेस में इशान किशन ने बाजी मार ली और संजू सैमसन को एक बार फिर से वापसी करने का मौका नहीं मिला।
अद्यतन - जुलाई 27, 2023 7:58 अपराह्न

टेस्ट सीरीज के बाद भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज से तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। पहला वनडे मुकाबला बारबाडोस में खेला जा रहा है, जहां टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इस मैच के साथ मुकेश कुमार ने अपना वनडे डेब्यू किया।
वहीं उमरान मलिक और कुलदीप यादव को भी टीम में शामिल किया गया है। हालांकि, विकेटकीपर की रेस में इशान किशन ने बाजी मार ली। संजू सैमसन को एक बार फिर से वापसी करने का मौका नहीं मिला। उन्हें अभी और इंतजार करना होगा। उनको प्लेइंग इलेवन में नहीं शामिल किए जाने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस की जबरदस्त प्रतिक्रियाएं देखने को मिली।
यहां देखें ट्विटर पर आईं प्रतिक्रियाएं-
Why #SanjuSamson is not in squad!
— NITHIN M (@NITHINM61521175) July 27, 2023
I was expecting @IamSanjuSamson to play for India today . I really feel bad for him . @BCCI In ODIs Sanju >>> current wicket keeper. #sanjusamson #Cricket #rutu #indiacricketteam
— Deepak DK (@DeepakD27805613) July 27, 2023
@BCCI what lobbying is going on against #SanjuSamson …how u drop him…and Ishan at middle order 🙏🙏🙏
— ANAND KUMAR (@AnandNakkana) July 27, 2023
Sanju Samson selected in the Squad to complete the quota of 15 players..#INDvsWI #SanjuSamson
— Naveen Gupta (@NaveenGupta17) July 27, 2023
Hi Sanju Samson fans I am back and you know the reason 😢#SanjuSamson
— Avi29 (@RoyalAvi029) July 27, 2023
Es bande ne BCCI ki gaay chori ki thi kya jo eshe itna ignore kiya ja raha #SanjuSamson pic.twitter.com/93ZLJWUgat
— Troll cricket (@Cricketexpertac) July 27, 2023
https://twitter.com/Rajjak_health/status/1684558241903386625
Feel sad for @IamSanjuSamson . He is such a class player. But he is not getting chance in playing 11 since long. He should be given chance like others are getting. #INDvsWI #sanju #SanjuSamson
— Jalebi Babu (@jalebibabu) July 27, 2023
This is rediculous against #SanjuSamson … Even after performing well in ODIs ..he doesn't get chance🙏🙏🙏
— ANAND KUMAR (@AnandNakkana) July 27, 2023
भारतीय टीम का पलड़ा भारी
दोनों टीमों के वनडे में हेड टू हेड रिकॉर्ड देखें तो भारतीय टीम वेस्टइंडीज पर हावी है। दोनों टीमों के बीच कुल 139 वनडे मैच खेले गए हैं, जिसमें से भारत ने 70 मैच जीता है, जबकि वेस्टइंडीज ने 63 मैच अपने नाम किए हैं। 4 मुकाबले बेनतीजा रहे, जबकि दो मैच टाई रहे।
वहीं सीरीज शुरू होने से पहले भारत को तब बड़ा झटका लगा, जब तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने स्वदेश लौटने का फैसला किया। उन्हें टखने में सूजन के कारण एहतियात के तौर पर आराम दिया गया है। बता दें कि दो मैचों की टेस्ट सीरीज को भारतीय टीम ने 1-0 अपने नाम किया।
दूसरा टेस्ट मुकाबला भी भारत काफी आसानी से जीत सकता था, लेकिन बारिश की वजह से मुकाबला पूरा नहीं खेला जा सका। अब आज से दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। दूसरा वनडे 29 जुलाई को बारबाडोस और तीसरा वनडे 1 अगस्त को त्रिनिदाद में होगा।
वनडे सीरीज के बाद दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी, जिसकी शुरुआत 3 अगस्त को पहले टी-20 से होगी।