World Cup 2023 के टिकट खरीदने के लिए जुटा ले पैसे इस दिन से शुरू होगी बिक्री, जय शाह ने दिया बड़ा अपडेट
वर्ल्ड कप 2023 इस साल 5 अक्टूबर से भारत में खेला जाएगा।
अद्यतन - Jul 29, 2023 10:58 am

ICC World Cup 2023 इस साल 5 अक्टूबर से भारत में खेला जाएगा। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला 5 अक्टूबर को डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं सेमीफाइनल मुकाबले 15 और 16 नवंबर को वानखेड़े और ईडन गार्डन में खेला जाएगा। World Cup 2023 फाइनल 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।
दुनिया भर के क्रिकेट फैंस World Cup 2023 के लिए काफी ज्यादा उत्साहित है। और फैंस बेसब्री से टिकट का इंतजार कर रहे हैं। वहीं इस वक्त बड़ी खबर आ रही है कि टूर्नामेंट की टिकट की कीमत तय करने के लिए बीसीसीआई ने अन्य सभी पॉर्टियों से सुझाव मांगे हैं।
इस तारीख से बिकेंगे World Cup 2023 के टिकट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक World Cup 2023 के टिकट 10 अगस्त से लाइव होंगे। और तब तक वर्ल्ड कप 2023 के शेड्यूल में बदलाव भी पूरी तरह से हो जाएंगे। बीसीसीआई सेक्रेटरी जय शाह ने हाल ही में World Cup 2023 के शेड्यूल में बदलाव को लेकर बड़ा बयान दिया है।
जय शाह ने इंडिया टूडे पर बात करते हुए बताया, ‘तीन सदस्यों ने शेड्यूल में बदलाव के लिए आईसीसी को पत्र लिखा है। सिर्फ तारीखें और समय बदलें जाएंगे। आयोजन स्थल नहीं बदलें जाएंगे यदि खेलों के बीच 6 दिन का अंतर है तो हम इसे घटाकर 4-5 दिन करने का प्रयास कर रहे हैं। तीन चार दिन में तस्वीर साफ हो जाएगी। बदलाव आईसीसी के अनुसार होंगे।’
जय शाह ने 27 जुलाई को नई दिल्ली में स्टेट एसोसिएशन के साथ एक मीटिंग भी की। जहां उन्होंने स्टेट बॉडी को 31 जुलाई तक बोर्ड के साथ अपनी अंतिम टिकट की कीमतें साझा करने के लिए कहा, जिसके बाद ही टिकट बिक्री पर जाएंगे। इसके अलावा उन्होंने हाल ही में यह भी कहा था कि फैंस को स्टेडियम में एंट्री करने के लिए भौतिक रूप में टिकटों की आवश्यकता होगी और मेजबान शहरों में कई टिकट सेंटर भी बनाए जाएंगे।
यह भी पढ़े- जुलाई 29- Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
वर्ल्ड कप 2011 जब पिछली बार भारत में आयोजित हुआ था तब भारतीय टीम ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में ट्रॉफी जीती थी। भारत ने आखिरी आईसीसी ट्रॉफी 2013 में जीती थी। इस बार भी टीम इंडिया ट्रॉफी जीतने के लिए सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाते हुए नजर आएगी।