WI vs IND: दूसरे वनडे मैच में रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या संभालेंगे टीम की कमान, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन  - क्रिकट्रैकर हिंदी

WI vs IND: दूसरे वनडे मैच में रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या संभालेंगे टीम की कमान, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन 

भारत की ओर से दूसरे वनडे मैच में संजू सैमसन को मिला खेलने का मौका

West Indies vs India, 2nd ODI (Image Credit- Twitter)
West Indies vs India, 2nd ODI (Image Credit- Twitter)

WI vs IND 2nd ODI: वेस्टइंडीज और भारत के बीच दूसरा वनडे मैच आज 29 जुलाई, शनिवार को बारबाडोस में खेला जा रहा है। तो वहीं इस मैच में वेस्टइंडीज ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। तो वहीं आपको बता दें कि आज के मैच में भारतीय टीम की ओर से नियमित कप्तान रोहित शर्मा को आराम दिया गया है।

रोहित की जगह इस मैच में हार्दिक पांड्या भारतीय टीम की कमान संभालने वाले हैं। दूसरी ओर रोहित शर्मा के अलावा अनुभवी बल्लेबाज और रन मशीन विराट कोहली को भी इस मुकाबले में आराम दिया गया है। तो वहीं रोहित शर्मा और विराट कोहली के बाहर होने की वजह से आखिरकार विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को खेलने का मिल ही गया है।

दूसरी ओर आपको इस वनडे सीरीज के बारे में जानकारी दें तो पहले वनडे मैच को जीतकर टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना रखी है। तो वहीं आज के मैच को जीतते ही भारतीय टीम सीरीज को अपने नाम कर लेगी। खैर, देखने लायक बात होगी कि मैच में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम इंडिया रोहित शर्मा और विराट कोहली की गैर मौजूदगी में कैसा प्रदर्शन करने वाली है?

दूसरे वनडे मैच में लिए वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन:

ब्रैंडन किंग, काइल मेयर्स, एलिक अथानाजे, शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), शिमरन हेटमायर, केसी कार्टी, रोमारियो शेफर्ड, यानिक करिया, गुडाकेश मोटी, अल्जारी जोसेफ और जायडन सील्स।

दूसरे वनडे मैच में लिए भारत की प्लेइंग इलेवन:

शुभमन गिल, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन, हार्दिक पंड्या (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, उमरान मलिक और मुकेश कुमार।

close whatsapp