Nepal अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम ने UAE के खिलाफ बनाया अनचाहा रिकॉर्ड, मात्र 8 रन पर हुई ढेर - क्रिकट्रैकर हिंदी

Nepal अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम ने UAE के खिलाफ बनाया अनचाहा रिकॉर्ड, मात्र 8 रन पर हुई ढेर

नेपाल अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम की ओर से स्नेहा महारा ने सर्वाधिक 3 रन बनाए थे।

Mahika Gaur of UAE (Photo Source: Malaysia Cricket)
Mahika Gaur of UAE (Photo Source: Malaysia Cricket)

आईसीसी अंडर-19 टी-20 महिला विश्व कप के एशिया क्वालीफायर में 4 जून को मलेशिया के यूकेएम- वाईएसडी क्रिकेट ओवल, बांगी में खेले गए मुकाबले में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने नेपाल की अंडर-19 महिला टीम को मात्र 8 रन पर ऑलआउट कर दिया। जहां एक तरफ नेपाल टीम से स्नेहा महारा ने सर्वाधिक 3 रन बनाए वहीं दूसरी ओर टीम की छह बल्लेबाज बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गई। UAE की ओर से गेंदबाज महिका गौर ने अपने 4 ओवर में 5 रन देकर 2 विकेट झटके।

मुकाबले की बात करें तो नेपाल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम ने अपने शुरुआती चार विकेट 3 ओवर के अंदर ही मात्र 2 रन पर गंवा दिए। बल्लेबाज अंजलि बिशोकर्मा, सना प्रवीण, सृष्टि जेसी, कृतिका मरासिनी, आर.श्रेष्ठा और एके यादव बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गईं । वहीं किरण कुंवारी कुंवर, एपी मगर, ए कदायत ने एक-एक रन बनाए। एम राणा ने दो रन बनाए। जवाब में UAE ने इस टोटल को मात्र 2 ओवर के अंदर ही बिना विकेट गंवाए बना लिया।

UAE की ओर महिका गौर और इंदुजा नंदाकुमार ने दिखाया जबरदस्त प्रदर्शन

स्पिनर महिका गौर ने अपनी बेहतरीन गेंदबाजी के आगे नेपाल के बल्लेबाजों को टिकने नहीं दिया और अपने 4 ओवरों में 22 डॉट गेंदें डालकर मात्र 2 रन दिए और 5 विकेट अपने नाम किए। उनका भरपूर साथ दिया नंदाकुमार ने जिन्होंने 19 डॉट गेंदें फेंकी और मात्र 6 रन दिए। यही नहीं उन्होंने 3 विकेट भी अपने नाम किए।

वहीं 9 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी UAE टीम की ओपनर बल्लेबाज थीरथा सतीश और लावन्या केनी ने क्रमश 4 और 3 रन की नाबाद पारी खेलकर इस लक्ष्य को मात्र 2 ओवर के अंदर ही बना लिया। पहले ओवर के भीतर ही UAE ने 8 रन बना लिए थे और दूसरे ओवर की पहली गेंद पर UAE ने इस मुकाबले को पूरी तरीके से अपने नाम किया। तमाम रिकॉर्ड इस मुकाबले में बने भी और टूटे भी।

बता दें, नेपाल ने अपना पिछला मुकाबला 3 जून को कतर के खिलाफ 79 रनों से जीता था। उन्होंने कतर को मात्र 38 रन पर ऑल आउट कर दिया था। नेपाल की ओर से मागर ने सर्वाधिक 32 रन बनाए थे वहीं जेसी ने अपने 4 ओवरों में 3 रन देकर 5 विकेट झटके थे।

close whatsapp