WI vs IND: रोहित-कोहली को बाहर करना भारत को पड़ा भारी, दूसरे वनडे में झेलनी पड़ी शर्मनाक हार - क्रिकट्रैकर हिंदी

WI vs IND: रोहित-कोहली को बाहर करना भारत को पड़ा भारी, दूसरे वनडे में झेलनी पड़ी शर्मनाक हार

दूसरे वनडे मैच में टीम इंडिया को 6 विकेट से हार झेलनी पड़ी।

WI vs IND (Photo Source: Twitter)
WI vs IND (Photo Source: Twitter)

वेस्टइंडीज (WI) और भारत (IND) के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 29 जुलाई को बारबाडोस में खेला गया। वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंंडिया 181 रनों पर ऑलआउट हो गई।

182 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज ने शाई होप के नाबाद 63 रनों की पारी के बल पर 6 विकेट से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ भारत और वेस्टइंडीज के बीच सीरीज 1-1 की बराबरी पर आ गई है। अब दोनों टीमों के बीच होने वाला तीसरा वनडे मैच रोमांच से भरा रहेगा।

भारत को मिली थी शानदार शुरूआत

दूसरे वनडे मैच में भी भारत के लिए इशान किशन और शुभमन गिल ओपनिंग करने उतरे थे। आपको बता दें दूसरे वनडे मैच में हार्दिक पांड्या रोहित शर्मा की जगह कमान संभाल रहे थे। रोहित शर्मा के अलावा विराट कोहली को भी आराम दिया गया था। जिसके चलते संजू सैमसन को प्लेइंग 11 में जगह मिली थी।

ओपनिंग करते हुए इशान किशन और शुभमन गिल के बीच पहले विकेट के लिए 90 रनों की साझेदारी हुई। शुभमन गिल 49 गेंदों में (34 रन) की पारी खेल विकेट गंवा बैठे। इशान किशन ने एक बार फिर शानदार अंदाज दिखाते हुए 55 गेंदों में (55 रन) की पारी खेली। भारत की पारी के दौरान बारिश ने भी अपना खेल दिखाया। जिसके बाद भारतीय टीम लगातार विकेट गंवाते हुए नजर आई।

रवींद्र जडेजा, हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव जैसे बल्लेबाज सस्ते में पवेलियन लौट गए। वेस्टइंडीज के गेंदबाज रोमारियो शेफर्ड और गुडाकेश मोती ने सर्वाधिक 3-3 विकेट अपने नाम किया। वहीं अलजारी जोसेफ के नाम दो विकेट , जेडेन सेल्स और यानिक कारिया के नाम 1-1 विकेट शामिल रहे।

यह भी पढ़े- जुलाई 30- Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

शार्दुल की शानदार गेंदबाजी नहीं दिला पाई जीत

लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज को एक अच्छी शुरूआत मिली। ब्रैंडन किंग और काइल मेयर्स के बीच पहले विकेट के 53 रनों की साझेदारी हुई। काइल मेयर्स ने (36 रन) और ब्रैंडन किंग ने (15 रन) की पारी खेली। जिसके बाद शाई होप ने 80 गेंदों में (63 रन) और कीसी कॉर्टी ने (48 रन) की नाबाद पारी खेल टीम को जीत दिलाई। शार्दुल ठाकुर ने शानदार खेल दिखाते हुए 8 ओवर में 42 रन देकर तीन विकेट अपने नाम जरूर किया, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाए। भारत तीसरे वनडे में शानदार वापसी करना चाहेगा।

यहां देखें दूसरे वनडे मैच के बाद फैंस के रिएक्शन-

https://twitter.com/thenamesumit/status/1685498391638507521?s=20

https://twitter.com/AjayKaswan66907/status/1685501507633041409?s=20

close whatsapp