थोड़ी सी चोट के साथ आप IPL में खेल सकते हैं, तो उसी चोट के साथ आप भारत के लिए क्यों नहीं खेलते- कपिल देव - क्रिकट्रैकर हिंदी

थोड़ी सी चोट के साथ आप IPL में खेल सकते हैं, तो उसी चोट के साथ आप भारत के लिए क्यों नहीं खेलते- कपिल देव

कपिल देव ने टीम इंडिया के मौजूदा खिलाड़ियों को लेकर दिया बड़ा बयान।

Team India and Kapil Dev (Image Source: BCCI)
Team India and Kapil Dev (Image Source: BCCI)

भारत को इस साल दो बड़े टूर्नामेंट में (एशिया कप & वर्ल्ड कप) हिस्सा लेना है। वर्ल्ड कप शुरू होने में अब तीन महीने से भी कम का समय बचा हुआ है और ऐसे में अभी भी टीम इंडिया के कुछ अहम प्लेयर्स चोटिल हैं और NCA में रिहैब कर रहे हैं। श्रेयस अय्यर, जसप्रीत बुमराह, केएल राहुल, ऋषभ पंत जैसे कुछ बड़े खिलाड़ी अभी भी अपनी चोट से उबर रहे हैं और इस वक्त फैंस के मन में यही सवाल है कि क्या ये सभी प्लेयर्स आगामी वर्ल्ड कप में खेल पाएंगे या नहीं?

हालांकि हाल ही में बीसीसीआई ने इन खिलाड़ियों की फिटनेस अपडेट दी थी लेकिन उसमें ये साफ़ नहीं था कि ये सभी कब तक मैदान पर वापसी कर पाएंगे। अब इसी बीच टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी और वर्ल्ड कप विनिंग कप्तान कपिल देव ने इन सभी चोटिल प्लेयर्स को लेकर बड़ा बयान दिया है। इसके साथ ही उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के नकारात्मक पहलुओं पर बात की।

चोटिल होने के बावजूद आईपीएल में क्यों खेलते हैं भारतीय खिलाड़ी?

The Week मैगेजीन के साथ बातचीत करते हुए कपिल देब ने कहा कि, बुमराह को क्या हुआ? उसने बहुत विश्वास के साथ काम करना शुरू किया, लेकिन अगर वह वहां (विश्व कप सेमीफाइनल/फाइनल में) नहीं है… तो हमने उस पर समय बर्बाद किया। ऋषभ पंत…एक महान क्रिकेटर. अगर वह वहां होते तो हमारा टेस्ट क्रिकेट बेहतर होता।

पूर्व वर्ल्ड कप विनिंग कप्तान ने आगे कहा कि, ऐसा नहीं है कि मैं कभी चोटिल नहीं हुआ। लेकिन आज, वे साल में 10 महीने खेल रहे हैं। लेकिन हर किसी को अपना ख्याल रखना होगा। आईपीएल एक अच्छी चीज है लेकिन आईपीएल कर सकता है तुम्हें भी खराब कर दूंगा। क्योंकि थोड़ी सी चोट के साथ तुम आईपीएल में खेलोगे। थोड़ी सी चोट के साथ तुम भारत के लिए नहीं खेलोगे। तुम ब्रेक ले लोगे। ऐसा क्यों?

इसके साथ ही कपिल देव का ये भी मानना है कि, बीसीसीआई को अब इस पर ध्यान देना होगा कि भारत के प्लेयर्स इस वक्त कितना क्रिकेट खेल रहे हैं और साथ ही तीन या पांच साल के कैलेंडर पर भी जोर देना होगा। इसके अलावा, उन्होंने यह भी कहा कि कुछ खिलाड़ी मामूली चोट के बावजूद भी आईपीएल खेल खेल रहे हैं, जबकि जब राष्ट्रीय कर्तव्य की बात आती है तो वे चोट की गंभीरता के बावजूद आप आराम करने का फैसला लेते हैं।

close whatsapp