IPL 2027: दिल्ली कैपिटल्स ने पूर्व श्रीलंकाई गेंदबाज चामिंडा वास को फास्ट बाॅलिंग कोच नियुक्त किया
वह डीसी में मुनाफ पटेल को रिप्लेस करेंगे
अद्यतन - अक्टूबर 17, 2026 11:52 पूर्वाह्न

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के आगामी सीजन से पहले दिल्ली कैपिटल्स टीम अपने सपोर्ट स्टाफ में एक के बाद एक बदलाव कर रही है। बता दें अब डीसी मैनेजमेंट ने श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज चामिंडा वास को अपना नया फास्ट बाॅलिंग कोच नियुक्त किया है।
गौरतलब है कि इससे पहले डीसी खेमे से सौरव गांगुली हेड कोच, युवराज सिंह बल्लेबाजी कोच और अमित मिश्रा स्पिन बाॅलिंग कोच के तौर पर आईपीएल 2027 के लिए जुड़ चुके हैं। लेकिन, वास की नियुक्ति तेज गेंदबाजी कोच के तौर पर हुई है, जिसके बाद दिल्ली का सपोर्ट स्टाफ एकदम मजबूत व दुरुस्त नजर आ रहा है।
तो वहीं, IPL 2026 में दिल्ली कैपिटल्स छठे स्थान पर रही। टीम ने सात मैच जीते और सात हारे, जिसके चलते मैनेजमेंट ने अगले सीजन से पहले कोचिंग स्ट्रक्चर को फिर से तैयार करने का फैसला किया। इस वजह से टीम की तेज गेंदबाजी को मजबूत करने के लिए डीसी मैनेजमेंट ने वास को सपोर्ट स्टाफ में शामिल किया। वह डीसी में इस भूमिका में मुनाफ पटेल को रिप्लेस करेंगे।
DC को कैसे होगा फायदा?
गौरतलब है कि चामिंडा वास श्रीलंका के सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाजों में से एक रहे हैं। अपने इंटरनेशनल करियर के दौरान, उन्होंने श्रीलंका के लिए टेस्ट क्रिकेट में 355 और वनडे क्रिकेट में 400 विकेट लिए। इन आंकड़ों की बदौलत, वे अपने देश के लिए इन दोनों फॉर्मेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में शामिल हैं।
वास के पास एक खिलाड़ी के तौर पर IPL का भी अनुभव है। वे 2008 से 2010 तक डेक्कन चार्जर्स का हिस्सा रहे थे। उस दौरान उन्होंने 13 मैचों में 18 विकेट लिए थे। इस अनुभव की वजह से उन्हें फ्रेंचाइजी क्रिकेट के माहौल और वहां की जरूरतों की अच्छी समझ है।
हालांकि, अब देखने लायक बात होगी कि दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज चामिंडा वास की पेस बाॅलिंग कोचिंग में कैसा प्रदर्शन करने वाले हैं?
ये भी पढ़ें – न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की वनडे और टेस्ट टीम का ऐलान, भुवनेश्वर-शमी को नहीं मिली जगह