Ashes 2023 में गेंद की अदला-बदली विवाद को लेकर ICC ने तोड़ी चुप्पी, अंपायरों ने की Fixing....! - क्रिकट्रैकर हिंदी

Ashes 2023 में गेंद की अदला-बदली विवाद को लेकर ICC ने तोड़ी चुप्पी, अंपायरों ने की Fixing….!

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज सीरीज 2-2 की बराबरी पर खत्म हुई।

Cricket Ball (Photo Source: Twitter)
Cricket Ball (Photo Source: Twitter)

Ashes 2023 के आखिरी टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने 49 रनों से जीत दर्ज की। जिसके चलते ऑस्ट्रेलिया (AUS) और इंग्लैंड (ENG) के बीच Ashes 2023, 2-2 की बराबरी पर खत्म हुई। दोनों टीमों के बीच हुई यह सीरीज काफी ज्यादा विवादों से भी घिरी हुई रही। लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान जॉनी बेयरस्टो का रनआउट, जिसके बाद उस्मान ख्वाजा और एमसीसी के सदस्यों के बीच हुई जुबानी जंग अब तक चर्चा का विषय है।

पांचवें टेस्ट मैच के दौरान अंपायर ने 80 ओवर पूरे हुए बिना गेंद बदल दिया था, जिसे लेकर पूरे क्रिकेट जगत में बवाल मचा हुआ है। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज रिकी पोंटिंग ने तो जांच पड़ताल की मांग तक कर दी है। लेकिन अब इस पूरे मामले को लेकर आईसीसी ने बड़ा बयान जारी कर दिया है।

अंपायर गेंद को बदल सकते हैं- ICC

पांचवें टेस्ट मैच के चौथे दिन के खेल के दौरान अंपायर ने गेंद बदल दी थी। आपको बता दें पुराने गेंद से मात्र 36 ओवर का खेल हुआ था। अंपायर के इस फैसले ने मेजबान इंग्लैंड की काफी ज्यादा मदद की। ऑस्ट्रेलिया ने अपना पक्ष सामने रखते हुए कहा कि नई गेंद चमकदार और सख्त दिखाई दी।

अंपायर द्वारा गेंद बदलने का फैसला मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया जल्दी विकेट गंवाते हुए नजर आई। लेकिन आपको बता दें गेंद बदलने का फैसला अंपायर स्थिति के अनुसार लेते हैं। इस स्थिति में भले 80 ओवर हुआ हो या न हुआ हो अंपायर गेंद को बदल सकते हैं।

यह भी पढ़े- ‘ये World Over Rate Championship…’- ICC ने इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया के काटे अंक, भड़के फैंस ने लगाई फटकार

अंपायर के फैसले को लेकर चल रहे विवाद पर आईसीसी ने अपना मत सामने रखा है। आईसीसी के सदस्य ने ESPNCricinfo पर बात करते हुए कहा, ‘आईसीसी मैचों में अंपायरों द्वारा लिए गए फैसले पर टिप्पणी नहीं करती है। हालांकि हम पुष्टि कर सकते हैं कि प्रत्येक मैच की शुरूआत से पहले सभी गेंदों का चयन किया जाता है और जब स्थिति की आवश्यकता होती है तो मैच अधिकारी उस गेंद को चुनते हैं।’

 

close whatsapp