ट्रैफिक पुलिसवाले के साथ फोटो खिंचाते नजर आए MS Dhoni, इंटरनेट पर यह तेजी से हो रही है वायरल  - क्रिकट्रैकर हिंदी

ट्रैफिक पुलिसवाले के साथ फोटो खिंचाते नजर आए MS Dhoni, इंटरनेट पर यह तेजी से हो रही है वायरल 

धोनी ने एक बार फिर अपने जैस्चर से फैंस का दिल जीत लिया है। 

MS Dhoni (Image Credit- Twitter)
MS Dhoni (Image Credit- Twitter)

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज क्रिकेटर कहे जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) का फैनबेस भारत के साथ-साथ पूरी दुनिया में मौजूद है। हालांकि, अब वह रिटायरमेंट के बाद सिर्फ आईपीएल में खेलते हुए नजर आते हैं, लेकिन फिर भी उनकी लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आ रही है।

बता दें कि हाल में ही उनकी एक वीडियो इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रही थी, जिसमें वह 1980 के दशक की राॅयल्स राॅस कार चलाते हुए नजर आ रहे थे। साथ ही अब धोनी की एक फोटो इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें वह एक ट्रैफिक पुलिसवाले के साथ सेल्फी खिंचाते हुए नजर आ रहे हैं।

बता दें कि यह फोटो झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम के बाहर की है। इस फोटो में धोनी एक कार में बैठे हुए नजर आ रहे हैं, जबकि वह ट्रैफिक पुलिसवाला कार के बाहर खड़ा हुआ नजर आ रहा है। साथ ही धोनी के इस जैस्चर की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है।

देखें धोनी की ये वायरल फोटो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by subodh singh Kushwaha (@kushmahi7)

ये भी पढ़ें- ‘मुझे बहुत जलन होती है जब मैं उन्हें खेलते हुए देखता हूं’- Ravichandran Ashwin ने Chris Woakes को लेकर दिया चौंकाने वाला बयान

MS Dhoni आईपीएल 2023 में खेलते हुए आएंगे नजर

दूसरी आपको धोनी के बारे में जानकारी दें तो वह अब सिर्फ इंडियन प्रीमियर लीग में ही खेलते हुए नजर आते हैं। इसके अलावा चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2023 के फाइनल में गुजरात टाइटंस को हराकर रिकाॅर्ड पांचवी बार टूर्नामेंट के खिताब को अपने नाम किया था। तो वहीं इस टूर्नामेंट के खत्म होने के बाद धोनी ने एक बयान में कहा था कि वह अपने फैंस के लिए एक और सीजन आईपीएल का खेलते हुए नजर आने वाले हैं।

close whatsapp