कप्तान रोहित शर्मा को सता रही है वर्ल्ड कप की चिंता, तस्वीर से भी गायब हुई प्यारी मुस्कान
इन दिनों लगातार तस्वीरें शेयर कर रहे हैं रोहित शर्मा।
अद्यतन - Aug 7, 2023 5:56 pm

टीम इंडिया हर मैच में वर्ल्ड कप 2023 की तैयारी के लिए उतर रही है, साथ ही कप्तान रोहित शर्मा भी साफ कर चुके हैं की वो हर मुकाबले के जरिए युवा खिलाड़ियों को परख रहे हैं। इस बीच वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी टी-20 सीरीज के लिए हिटमैन को आराम दिया गया है, ऐसे में वो सोशल मीडिया की दुनिया में काफी एक्टिव हो गए हैं।
कप्तान रोहित और कोहली को लेकर मच गया था बवाल
वेस्टइंडीज के खिलाफ हुई 3 वनडे मैचों की सीरीज में से रोहित और विराट ने सिर्फ 1 ही मैच खेला था, जिसके बाद बाकी के 2 मैचों के लिए दोनों खिलाड़ियों को रेस्ट दे दिया गया था और हार्दिक ने टीम की कप्तानी की थी। इसी फैसले को लेकर फैन्स काफी ज्यादा नाराज हुए थे, साथ ही पूर्व खिलाड़ियों ने भी वर्ल्ड कप की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए थे।
मुस्कान कहां गायब हो गई है कप्तान रोहित शर्मा की?
*इन दिनों लगातार तस्वीरें शेयर कर रहे हैं रोहित शर्मा।
*इस कड़ी में हिटमैन ने एक और कूल तस्वीर की है शेयर।
*लेकिन नई तस्वीर में हिटमैन की मुस्कान नहीं आ रही नजर।
*साथ ही इस पोस्ट पर दिनेश कार्तिक ने भी किया है कमेंट।
ये तस्वीर पोस्ट की है रोहित ने सोशल मीडिया पर
लगातार तस्वीरें शेयर कर रहे हैं हिटमैन
हाल ही में टी-20 वर्ल्ड कप को लेकर बड़ा बयान दिया था
रोहित शर्मा ने टीम इंडिया के लिए काफी समय से टी20 प्रारूप नहीं खेला है, ऐसे में सभी को लग रहा है की टी-20 टीम में उनकी अब वापसी नहीं होगी। लेकिन रोहित ने एक बड़ा बयान दिया है, उन्होंने कहा की साल 2024 का टी20 वर्ल्ड कप USA में है और मैं यहां आने के लिए उत्साहित हूं। जिसके बाद साफ हो गया है की हिटमैन अभी भी टी20 क्रिकेट खेलना चाहते हैं, वहीं वर्ल्ड कप 2022 के बाद से रोहित और विराट का चयन इस प्रारूप में नहीं हो रहा है और उनकी जगह हार्दिक पांड्या ही टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे हैं।