नहीं थम रहे थे दनुष्का गुणाथिलाका के आंसू, पुलिस से लगाई गुहार लेकिन नतीजा नहीं निकला श्रीलंकाई खिलाड़ी के पक्ष में - क्रिकट्रैकर हिंदी

नहीं थम रहे थे दनुष्का गुणाथिलाका के आंसू, पुलिस से लगाई गुहार लेकिन नतीजा नहीं निकला श्रीलंकाई खिलाड़ी के पक्ष में

डाउनिंग सेंटर जिला अदालत में आज यानी 20 सितंबर को न्यायाधीश के मुकदमे के दौरान रिकॉर्ड किए गए पुलिस साक्षात्कार में 32 वर्षीय को रोते हुए देखा गया था।

Danushka Gunathilaka (Image Source: Getty Images)
Danushka Gunathilaka (Image Source: Getty Images)

श्रीलंकाई क्रिकेटर दनुष्का गुणातिलका ने सिडनी में एक महिला के घर में कथित तौर पर बलात्कार करने के बाद हिरासत में लिए जाने के दौरान पुलिस के सामने रोना शुरू कर दिया। डाउनिंग सेंटर जिला अदालत में आज यानी 20 सितंबर को न्यायाधीश के मुकदमे के दौरान रिकॉर्ड किए गए पुलिस साक्षात्कार में 32 वर्षीय को रोते हुए देखा गया था।

सुनवाई के दौरान चलाए गए वीडियो में क्रिकेटर को बोलने और अपनी आंखें पोंछने के लिए संघर्ष करते हुए देखा जा सकता है। साक्षात्कार के दौरान, श्रीलंकाई क्रिकेटर ने कहा कि पीड़िता ने उनके ऊपर गलत आरोप लगाए है और उन्होंने उनके साथ कोई भी गलत कार्य नहीं किया।

यह भी पढ़े: वर्ल्ड कप 2023 में कर सके जबरदस्त प्रदर्शन इसलिए फिर से कुलदीप यादव पहुंचे बागेश्वर धाम

श्रीलंकाई क्रिकेटर के ऊपर लगाए गए थे कई गंभीर आरोप

सिडनी पुलिस ने श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज दनुष्का गुणातिलका को गिरफ्तार किया था। एक महिला द्वारा उन पर बलात्कार का आरोप लगाने के बाद सिडनी पुलिस ने दनुष्का गुणातिलका को टीम होटल से अरेस्ट किया था।

पुलिस के कहा था कि, ‘ऑनलाइन डेटिंग एप के जरिए कई दिनों तक चली बातचीत के बाद यह दोनों मिले थे। आरोप है कि 2 नवंबर 2022 की शाम को दनुष्का गुणातिलका ने पीड़िता के साथ गलत हरकत की। इसके बाद उन्हें एक होटल के कमरे से गिरफ्तार किया गया था।’

टी20 विश्व कप 2022 के दौरान दनुष्का गुणातिलका श्रीलंकाई टीम का हिस्सा थे, हालांकि उन्होंने नामीबिया के खिलाफ एक ही मैच खेला था और चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। जब दनुष्का गुणातिलका के ऊपर यह आरोप लगाए गए थे उसके बाद उन्हें क्रिकेट के सभी प्रारूपों से भी संस्पेंड कर दिया गया था। फिल्हाल यह मामला श्रीलंकाई क्रिकेटर के पक्ष में जाता हुआ बिल्कुल भी नहीं दिख रहा है। चीज़े उनके लिए अब और भी खराब हो गई है। अब देखना यह है कि श्रीलंका के इस बल्लेबाज को पूरी तरह से क्लीन चिट कब मिलती है?

close whatsapp
5 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी जिन्होंने डेब्यू IPL मैच में ठोकी हाफ सेंचुरी IPL 2024: इन 11 विदेशी खिलाड़ियों ने लिए करोड़ों रुपये लेकिन हुए फ्लॉप IPL 2024: आईपीएल के 19वें और 20वें ओवर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 5 खिलाड़ी आईपीएल इतिहास के 5 सबसे तेज गेंदबाज आईपीएल 2024 में सभी 10 टीमों के हेड कोच कौन हैं? चिन्नास्वामी में RCB के खिलाफ किस टीम ने जीते हैं सबसे ज्यादा मैच IPL 2024: RCB के 3 पूर्व खिलाड़ी जो SRH में मचा रहे तबाही 4 खिलाड़ी जिन्होंने खेले हैं 500 से ज्यादा टी20 मैच MS Dhoni: बतौर CSK कप्तान धोनी के लाजवाब रिकार्ड IPL 2024 शुरू होने से पहले किन टीमों के कप्तान बदले गए