WI vs IND 2023: फॉर्म में वापस आते ही Suryakumar Yadav ने T20I क्रिकेट में लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी
T20I क्रिकेट सबसे तेज 100 छक्के लगाने का रिकॉर्ड एविन लुईस के नाम हैं।
अद्यतन - अगस्त 9, 2023 1:32 अपराह्न

भारतीय स्टार बल्लेबाज Suryakumar Yadav पिछले कुछ समय से रनों के लिए संघर्ष कर रहे थे, जिसके कारण भारतीय क्रिकेट टीम में उनकी जगह पर लगातार सवाल उठने लगे थे। लेकिन भारत के 360-डिग्री बल्लेबाज ने वेस्टइंडीज दौरे पर अपना विस्फोटक फॉर्म दोबारा हासिल कर लिया है।
सूर्यकुमार यादव ने वेस्टइंडीज के खिलाफ गुयाना में 8 अगस्त को खेले गए तीसरे T20I मुकाबले में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया की जारी पांच मैचों की T20I सीरीज में जीत की संभावनाओं को बरकरार रखने में मदद की। सूर्या ने तीसरे T20I मैच में मात्र 44 गेंदों में 10 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 83 रनों की आक्रामक पारी खेली और टीम इंडिया को जीत के लिए 160 रनों के लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल करने में मदद की।
Suryakumar Yadav ने T20I क्रिकेट में अपने नाम किए 3 बड़े रिकॉर्ड
सूर्यकुमार यादव की इस विस्फोटक पारी के बदौलत भारतीय क्रिकेट टीम ने 7 विकेट की जीत दर्ज की और वेस्टइंडीज को घरेलू T20I सीरीज पर कब्जा करने से फिलहाल रोक लिया। इस बीच, सूर्यकुमार ने गुयाना में अपनी ताबड़तोड़ पारी की बदौलत T20I क्रिकेट में कुछ बेहतरीन रिकार्ड अपने नाम किए हैं, जिन्हे भारत के बल्लेबाजी सुपरस्टार विराट कोहली तक हासिल नहीं कर पाए।
यहां पढ़िए: तीसरे टी-20 मैच में खेली गई पारी, सूर्यकुमार यादव के करियर को नई संजीवनी दे गई है अब
दरअसल, सूर्यकुमार यादव T20I क्रिकेट में सबसे तेज 100 छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। इसके अलावा, सूर्या शिखर धवन (1759) को पछाड़ते हुए विराट कोहली (4008), रोहित शर्मा (3853), और केएल राहुल (2265) के बाद भारत के लिए T20I क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बने। इस समय सूर्यकुमार के नाम 51 T20I मैचों में 174 की स्ट्राइक रेट से 1762 रन है।
Suryakumar Yadav ने T20I क्रिकेट में क्रिस गेल के इस वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी की
वहीं, सूर्यकुमार यादव ने वेस्टइंडीज के खिलाफ चार छक्के लगाकर T20I क्रिकेट 100 छक्के पूरे किए और अब दुनिया के नंबर-1 T20I बल्लेबाज के नाम 49 पारियों में 101 छक्के हैं, जो क्रिस गेल के साथ संयुक्त रूप से दूसरी सबसे कम पारियों में लगाए गए छक्के हैं। इस प्रारूप में सबसे तेज 100 छक्के लगाने का रिकॉर्ड एविन लुईस के नाम हैं, जिन्होंने 48 पारियों में 100 छक्के लगाए हैं, और अब दूसरे नंबर पर संयुक्त रूप से क्रिस गेल और सूर्यकुमार यादव है।
यहां पढ़ें- क्रिकेट से जुड़ी आज की ताज़ा खबरें