The Hundred 2023: ऑस्ट्रेलिया के Spencer Johnson की गेंद ने इंग्लैंड में मचाया गदर, रफ्तार के सौदागर के आगे बल्लेबाज हुए बेबस; आप भी देखिए कैसे
स्पेंसर जॉनसन ने अपना द हंड्रेड डेब्यू इतिहास के पन्नो में लिख दिया है।
अद्यतन - Aug 10, 2023 1:02 pm

ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज Spencer Johnson के लिए यह सप्ताह बेहद यादगार रहा हैं। उन्होंने 6 अगस्त को ग्लोबल टी-20 कनाडा के फाइनल में खेला और फिर 7 अगस्त को उन्हें इस महीने के अंत में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली जाने वाली T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम में शामिल किया गया।
सिर्फ इतना ही नहीं, स्पेंसर जॉनसन ने इस समय इंग्लैंड में खेले जा रहे द हंड्रेड 2023 में 9 अगस्त को ओवल इनविंसिबल्स के लिए बेहद यादगार डेब्यू किया। 27-वर्षीय बाएं-हाथ के तेज गेंदबाज ने 20 गेंदों में 3/1 के असाधारण आंकड़े दर्ज करते हुए नियमित रूप से 90 मील प्रति घंटे से अधिक की रफ्तार से गेंदबाजी की, और ओवल इनविंसिबल्स को द हंड्रेड 2023 मुकाबले में मैनचेस्टर ओरिजिनल्स को 92 रनों पर ऑल-आउट करने में मदद की।
Spencer Johnson ने The Hundred में किया यादगार डेब्यू
आपको बता दें, ओवल इनविंसिबल्स ने अंत में मैनचेस्टर ओरिजिनल्स पर 94 रनों की विशाल जीत दर्ज की। इस बीच, ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन ने द हंड्रेड में 20 गेंदों में सबसे किफायती गेंदबाजी की। उन्होंने मैनचेस्टर ओरिजिनल्स के खिलाफ अधिकतम 20 गेंदों में 19 डॉट बॉल फेंकी, और केवल एक रन देकर तीन विकेट चटकाएं, जो क्रिकेट के इतिहास में बेहद दुर्लभ स्पेल था।
स्पेंसर जॉनसन ने अपने पहले दस ओवरों के स्पेल में जोस बटलर और फिल साल्ट के खिलाफ गेंदबाजी करते हुए इंग्लैंड के कप्तान को केवल एक रन दिया और फिर वापसी करते हुए लगातार 10 गेंदों में बिना कोई रन दिए तीन विकेट चटकाएं। इस दौरान ऑस्ट्रेलियाई स्टार ने टॉम हार्टले और जोशुआ लिटिल को क्लीन बोल्ड किया, जबकि उसामा मीर का कैच विल जैक्स ने लिया, और इस तरह जॉनसन ने अपना द हंड्रेड डेब्यू इतिहास के पन्नो में लिख दिया।
Something unimaginable happened in #TheHundred#SpencerJohnson bowled 20 balls conceded only 1 runs and took 3 Wkts
pic.twitter.com/34i1PLijxa— Harihara Padhee (@harihara_padhee) August 10, 2023
Spencer Johnson को अपने कारनामें पर नहीं हो रहा यकीन
स्पेंसर जॉनसन ने मैच के बाद कहा: “मुझे कुछ समझ नहीं आ रहा है कि मैं क्या कहूं! मैं सच में श्योर नहीं था कि क्या हो रहा है। मुझे अपने इस कारनामें पर यकीन नहीं हो रहा है, और मैं अपने आप को चिकोटी काट रहा हूं। खैर, मुझे चोट के कारण थोड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ा है, लेकिन अब मैं 27 साल का हूं और अपने खेल का आनंद ले रहा हूं। मैं वास्तव में इंग्लैंड में द हंड्रेड में मौका पाकर खुद को भाग्यशाली समझ रहा हूं।”