टी20 वर्ल्ड कप 2024: पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले संजू सैमसन ने अपनी पत्नी चारुलता रमेश का न्यूयॉर्क में किया भव्य स्वागत
भारत और पाकिस्तान के बीच 9 जून को न्यूयॉर्क के Nassau County International Cricket Stadium में शानदार मैच खेला जाना है।
अद्यतन - Jun 7, 2024 6:25 pm

भारतीय टीम के बेहतरीन विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने पाकिस्तान के खिलाफ 9 जून को होने वाले आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के महत्वपूर्ण मुकाबले से पहले अपनी पत्नी चारुलता रमेश का न्यूयॉर्क में शानदार तरीके से स्वागत किया। बता दें, भारत और पाकिस्तान के बीच 9 जून को न्यूयॉर्क के Nassau County International Cricket Stadium में शानदार मैच खेला जाना है।
इस मैच से पहले कई भारतीय खिलाड़ियों की पत्नी न्यूयॉर्क पहुंच चुकी है। चारुलता रमेश भी न्यूयॉर्क पहुंची और संजू सैमसन ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर इस बात का खुलासा किया। संजू सैमसन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी साझा की जिसके कैप्शन पर उन्होंने लिखा कि, ‘बॉस सिटी में है।’
यह रही संजू सैमसन की इंस्टाग्राम स्टोरी:

आयरलैंड के खिलाफ खेले गए मैच में संजू सैमसन को भारतीय प्लेइंग XI में शामिल नहीं किया गया था। संजू सैमसन ने इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था और राजस्थान रॉयल्स की ओर से 15 मैच में लगभग 155 के स्ट्राइक रेट और 48.27 के औसत से 531 रन बनाए थे। इसमें पांच अर्धशतक भी मौजूद है। संजू को बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए वार्म अप मैच में भारतीय टीम की ओपनिंग करते हुए देखा गया था।
हालांकि वार्म अप मैच में संजू सैमसन अच्छा प्रदर्शन दिखाने में नाकाम रहे और एक रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए। विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने आयरलैंड के खिलाफ काफी अच्छी बल्लेबाजी की थी और 36* रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली थी। पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच में भी ऋषभ पंत को एक बार फिर से खेलते हुए देखा जाएगा जबकि संजू सैमसन को बेंच पर ही देखा जा सकता है।
आयरलैंड के खिलाफ भारत ने 8 विकेट से जीत दर्ज की थी। वहीं पाकिस्तान की बात की जाए तो उन्हें आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के उनके पहले मैच में USA के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। भारतीय टीम के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि उनके सभी खिलाड़ी इस समय काफी अच्छे फॉर्म में है और पाकिस्तान के खिलाफ भी वो जीत दर्ज जरूर करना चाहेंगे। अगर संजू सैमसन को मौका मिलता है तो वो भी पाकिस्तान के खिलाफ अपनी छाप जरूर छोड़ना चाहेंगे।